Ration Card News : राशन कार्ड सरेंडर करने वाले भी ले सकते हैं खाद्यान्न, प्रशासन ने बदला नियम
Ration Card News मुरादाबाद में आठ हजार से अधिक लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किए थे। हालांकि इसके बाद अपात्रों द्वारा लिए गए खाद्यान्न की रिकवरी के आदेश को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद इन राशन को कार्ड को निरस्त करने की प्रक्रिया रुक गई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Ration Card News : शासन की पहल पर प्रदेश भर में सक्षम लोगों ने राशन कार्ड स्वयं ही आपूर्ति विभाग में जमा कराए थे। मुरादाबाद में आठ हजार से अधिक लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किए थे। हालांकि, इसके बाद अपात्रों द्वारा लिए गए खाद्यान्न की रिकवरी के आदेश को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद इन राशन को कार्ड को निरस्त करने की प्रक्रिया रुक गई है। अपात्र से राशन की कीमत वसूली करने के आदेश के बाद अधिकारियों की काफी किरकिरी हुई है। सरेंडर राशन कार्ड को निरस्त करने के मामले में अधिकारी कदम फूंक-फूंककर चल रहे, राशन कार्ड निरस्त नहीं होने के कारण सरेंडर करने वाले उपभोक्ता भी राशन ले सकते हैं।
विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद प्रदेश भर में नए राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की जा रही थी। हालांकि, राशन कार्ड के लिए लक्ष्य निर्धारित है। प्रदेश सरकार ने अप्रैल में आदेश दिया था कि राशन कार्ड धारकों को सर्वे कराएं। अपात्रों के कार्ड निरस्त कर, उसके स्थान पर गरीब परिवार का राशन कार्ड बनाया जाए। मुख्यालय से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों ने आदेश दिया कि अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड सरेंडर करा दें। सर्वे में अपात्र पाए जाने पर 24 रुपये प्रति किलो की दर से व 32 रुपये किलो चावल की कीमत वसूली की जाएगी। इसके बाद मुरादाबाद में आठ हजार से अधिक लोगों ने राशन कार्ड जमा करा दिए।
विपक्ष ने इसका मुद्दा उठाया और कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2014 का उल्लंघन बताया। इसके बाद अधिकारियों ने कीमत वसूली करने का आदेश को वापस ले लिया। मुरादाबाद जिले में लगभग आठ हजार 63 परिवार ने राशन कार्ड सरेंडर हुए हैं। जिला प्रशासन दोबारा कोई गलती नहीं हो, इसके लिए सरेंडर हुए राशन कार्ड को निरस्त नहीं किया है। इनका भी सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में अपात्र पाए जाने वाले पर कार्ड निरस्त होंगे। ऐसे में राशन कार्ड सरेंडर करने वाले भी राशन दुकानों पर जाकर खाद्यान्न ले सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन कार्ड सरेंडर को मिले प्रार्थना पत्रों का सर्वे कराया जाएगा। किसी पात्र व्यक्ति ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है तो उसका राशन कार्ड निरस्त नहीं किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।