Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्यार में फंसाकर 10वीं की छात्रा से रेप, वेटरनरी डॉक्टर ने होटल में बनाई अश्लील वीडियो. केस दर्ज

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 10:57 AM (IST)

    छात्रा की अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर प्रसारित करने की पशु चिकित्सक ने दी है। आरोपित शादी करने का झांसा देता रहा। पशु चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दसवीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर कटघर निवासी पशु चिकित्सक अनिकेत कुमार ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो-फोटो भी बना ली। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। कटघर पुलिस ने न्यायालय के आदेश से आरोपित अनिकेत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
    कटघर निवासी महिला के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान बेटी का पशु चिकित्सक अनिकेत कुमार से संपर्क हो गया। आरोप है कि अनिकेत ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उससे फोन पर बातें करने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार घर से बाहर था, उसी दौरान बेटी से किया दुष्कर्म

    महिला के अनुसार एक दिन उनका परिवार घर से बाहर था। उसी दौरान आरोपित अनिकेत उसके घर आया और उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद कई बार आरोपित छात्रा को लेकर होटल में ले जाता रहा और दुष्कर्म रहा। हर बार आरोपित उसे शादी का झांसा देता रहा। इस वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि अनिकेत ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो और फोटो भी क्लिक कर लिए। बाद में आरोपित धमकी देने लगा कि किसी से शिकायत की तो वीडियो प्रसारित कर देगा और उसे जान से भी मरवा देगा।


    आरोपित ने कर दिया शादी करने से इनकार

    महिला के अनुसार 22 मार्च को आरोपित अनिकेत कुमार ने एक बार फिर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी के लिए कहने पर आरोपित ने इनकार कर दिया। जिसके बाद छात्रा ने पूरी बात मां को बताई। उसने थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय में वाद दायर किया। जहां से प्राथमिकी के आदेश हुए।

    इंस्पेक्टर कटघर संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश और महिला के शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित अनिकेत कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।