रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी बोले, भाजपा ने देश को उन्नति की राह पर ले जाने का किया कार्य
Rampur MP Ghanshyam Singh Lodhi सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के हित को ध्यान में रखते हुए तमाम योजनाएं बनाई हैं। भाजपा ने देश को उन्नति की राह पर ले जाने का कार्य किया है।
जागरण संवाददाता, रामपुर। Rampur MP Ghanshyam Singh Lodhi : सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के हित को ध्यान में रखते हुए तमाम योजनाएं बनाई हैं, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने देश को उन्नति की राह पर ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। आम से आम आदमी भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा है।
उन्होंने मिलक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी, खाता नगरिया, रोरा कलां, रोरा खुर्द व रामपुर नगर के ग्राम नोगमा, दबका में बूथों पर चर्चा की। और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा उन्होंने मिलक में पूर्व विधायक बीना भारद्वाज के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल जना।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, मनोज पांडे, सरदार देवेंद्र सिंह, कुंवर नरेन्द्र गंगवार, पीयूष सक्सेना, महिला मोर्चा की नगर मंत्री वीनू वर्मा, राजेशवरी गंगवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, डा.चंद्र प्रकाश सक्सेना, यशपाल, योगेश कुमार बंसल, राजकुमार महेश्वरी, हरिदेव झा, अमित दिवाकर, जगमोहन ठाकुर, नन्हे राम पांडे, वीर सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
केमरी में भाजपा सांसद का स्वागत : भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी के ईद की मुबाकरबाद देने के लिए नगर क्षेत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य परवेज अली के आवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सोमवार को देर शाम नगर क्षेत्र नगर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य परवेज अली के आवास पर जनता के बीच पहुंचकर ईद उल अजहा मिलन के कार्यक्रम में शामिल हुए।
सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने लोगों से कहा कि चुनाव में हमारा सभी धर्म जाति के लोगों ने साथ दिया है। इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभारी हैं। विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जनता जिताएगी। क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का भी मकसद है कि सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास को ध्यान में रख चहुमुखी विकास कराया जाए।
इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान नगर क्षेत्र में बालिका इंटर कालेज, रेलवे हाल्ट को स्टेशन में तब्दील करने तथा मरीजों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र में बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराना आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र सांसद को दिया गया। उन्होंने तीनों समस्याओं को अति शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जाकिर प्रधान, अब्दुल नबी, हाजी साकूल नबी, सौरव यदुवंशी, रोहतास मौर्य,खूबचंद गुप्ता,सगीर अहमद, हाजी पुत्तन,मोहम्मद हारुन, मोहम्मद इरफान, कयूम राजा, रफीक राजा, प्रेम गौतम, प्रदीप शर्मा, राजेश गुप्ता, नजाकत अली, मकसूद अहमद, अब्दुल हसन अंसारी, यामीन अल्वी, हबीब जान खा आदि लोग मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।