Move to Jagran APP

श्रीकल्किधाम से सपा के गढ़ में कमल खिलाने का संदेश देंगे PM मोदी, पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री का एक माह में दूसरा दौरा

अबकी बार चार सौ पार...यह नारा भाजपा के लिए संकल्प हैं। विरोधी गढ़ में फतह इसका फार्मूला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को एक माह के अंतराल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा इससे जोड़कर देखा जा रहा है। श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के आमंत्रण पर पीएम मोदी संभल आ रहे हैं। उनका आगमन 2014 दोहराने में जुटी भाजपा की राह आसान कर सकता है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Mon, 19 Feb 2024 08:48 AM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2024 08:48 AM (IST)
कल्किधाम से सपा के गढ़ में कमल खिलाने का संदेश देंगे PM मोदी

संजय रुस्तगी, मुरादाबाद। अबकी बार चार सौ पार...यह नारा भाजपा के लिए संकल्प हैं। विरोधी गढ़ में फतह इसका फार्मूला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को एक माह के अंतराल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

loksabha election banner

श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के आमंत्रण पर पीएम मोदी संभल आ रहे हैं। उनका आगमन 2014 दोहराने में जुटी भाजपा की राह आसान कर सकता है। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद उनका प्रदेश का यह पहला दौरा है।

भाजपा को 2014 में मिली थी 14 सीटें

2014 के चुनाव में सभी 14 सीटें मिलने के बाद 2019 में सात सीटें पार्टी के हाथ से निकल गईं। इनमें छह सीटें मुरादाबाद मंडल से हैं। इनमें तीन पर सपा साबिज हुई थी। उपचुनाव में रामपुर सीट भाजपा के पाले में आ चुकी है। बाकी सीटें चुनौती बनी हैं। इस बार एक-एक सीट को ध्यान में रखकर सियासी तानाबाना बुना जा रहा है।

यहीं कारण है पीएम मोदी खुद पश्चिम उत्तर प्रदेश को मथना चाह रहे हैं। 25 जनवरी को बुलंदशहर में रैली करने के बाद वह सोमवार को श्रीकल्कि धाम में आ रहे हैं। संभावना है कि वह अपने संबोधन में श्रीकल्कि धाम को श्रीराम मंदिर से भी जोड़ें।

श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के तर्ज पर हुई अयोध्या की तैयारियां

शिलान्यास समारोह की तैयारियां अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तर्ज पर ही हुई है। माना जा रहा है कि वह चौधरी चरण सिंह का भी जिक्र करेंगे। लिहाजा पीएम के संबोधन में संभल या मुरादाबाद ही नहीं पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश केंद्र में रहने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक घंटे श्रीकल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में रहेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सपा का गढ़ रहा संभल

सपा का गढ़ रहे संभल में भाजपा सिर्फ 2014 में ही जीत सकी है। यहां से मुलायम सिंह यादव और उनके भाई प्रो. रामगोपाल यादव भी सांसद रहे हैं। वर्तमान में सपा के डा. शफीकुर्रहमान बर्क सांसद हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार संभल आ रहे नरेन्द्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का भी जिक्र कर सकते हैं। मोदी सरकार में ही उन्हें मरणोपरांत पदम विभूषण दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेठी के चार दिवसीय दौरे पर स्मृति इरानी, आज राहुल-प्रियंका करेंगे रोड शो; अखिलेश भी हो सकते हैं शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.