Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi ने मुरादाबाद के साढ़े पांच लाख लोगों को दी राहत, अब December 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन

    By JagranEdited By: Samanvay Pandey
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 05:49 PM (IST)

    PM Modi Free Ration Scheme प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक घोषणा करके देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के पांच लाख 55 हजार लोग भी शामिल हैं।

    Hero Image
    PM Modi Free Ration Scheme : पांच किलो राशन (तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल) मुफ्त दिया जा रहा था।

    मुरादाबाद, जेएनएन। PM Modi Free Ration Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को एक घोषणा करके देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) जनपद के पांच लाख 55 हजार लोग भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY Scheme) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब राशनकार्ड धारकों को दिसंबर तक मुफ्त राशन (गेहूं, चावल) मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना काल में शुरू की गई थी योजना

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY Scheme) को अप्रैल 2020 में कोरोना काल (Corona) में शुरू किया गया था। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण लोगों के काम धंधे बंद हो जाने पर लोगों को दो वक्त की रोटी मिलती रहे, कोई भूखा न सोए, उसके लिए पीएम मोदी ने यह योजना शुरू की थी। इसके तहत राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन (तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल) मुफ्त दिया जा रहा था।

    दिसंबर तक मुफ्त मिलेगा गेहूं-चावल

    योजना को बीते मार्च में छह महीने के लिए बढ़ाया गया था। यानी सितंबर 2022 तक योजना थी। अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना को तीन महीने और बढ़ाने का फैसला लिया है। मुरादाबाद में पांच लाख 55 हजार कार्डधारक हैं। पीएम की इस घोषणा से इन कार्डधारकों को सीधे तौर पर लाभ होगा। दिसंबर तक इनको मुफ्त गेहूं-चावल मिलेगा।

    कई बार हो चुका है विस्तार

    अब तक कई बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में विस्तार किया जा चुका है। इससे पहले मार्च 2022 में मुफ्त राशन की इस योजना को छह माह के लिए अप्रैल-सितंबर 2022 तब बढ़ाया गया था। इस स्कीम के लागू होने के बाद से राशन की दुकानों से सब्सिडी वाले अनाज के अलावा मुफ्त राशन उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना से कोरोना काल में गरीब परिवारों को बड़ी सहायता मिली है।