विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइपीएल में सबसे महंगे बिके थे मुरादाबाद के पीयूष चावला, कई बार द‍िखा चुके हैं कमाल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2020 09:11 AM (IST)

Cricketer Piyush Chawla पीयूष चावला और उनके परिवारीजनों के अलावा मुरादाबाद के लोगों के ल‍िए भी यह गर्व की बात ...और पढ़ें

पीयूष चावला अब अक्सर बाहर ही रहते हैं।
पीयूष चावला अब अक्सर बाहर ही रहते हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Cricketer Piyush Chawla। एक द‍िन पहले अपना जन्‍मद‍िन मना चुके पीयूष चावला कभी आइपीएल में सबसे महंगे ख‍िलाड़ी रहे थे। उन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हास‍िल क‍िया था। 24 दिसंबर 1988 को जन्मे इस ख‍िलाड़ी ने अपनी प्रत‍िभा की बदौलत शहर को कई बार गौरान्वित क‍िया है। 

पीयूष चावला और उनके परिवारीजनों के अलावा मुरादाबाद वासियों के लिए भी यह  गर्व की बात है। इस मिट्टी ने एक ऐसा खिलाड़ी पैदा किया, जिसने देश-विदेश में मुरादाबाद के नाम को रोशन किया। मुरादाबाद के दीनदयालनगर निवासी पीयूष चावला तो अब अक्सर बाहर ही रहते हैं लेकिन, उनका परिवार अभी भी यहीं रहता है। आइपीएल 2020 में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उन्होंने क्रिकेट प्रशंसकाें को चौका दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। पीयूष चावला 2007 में टी-20 विश्वकप और 2011 में एकदिवसीय मैचाें का विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी-20 मैच खेले हैं। 2012 में पीयूष चावला ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। भले ही पीयूष चावला भारतीय टीम में एक स्पिन गेंदबाज के रूप में जाने जाते हों। लेकिन, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन बताते हैं कि पीयूष बल्ले से भी कमाल दिखाना जानते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पीयूष चावला का सर्वाधिक स्कोर 156 रन है।

नॉनवेज के शौकीन हैं पीयूष

पीयूष चावला नॉनवेज खाने के बहुत ही शौकीन हैं। वह जब भी घर पर होते हैं या कहीं परिवार में जाते हैं तो नॉनवेज ही उनका पसंदीदा व्यंजन होता है। पीयूष चावला ने 30 नवंबर 2013 को अनुभूति सिंह से शादी रचाई थी।