Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad Weather: उमस भरी गर्मी और दहकती धूप से बेहाल हुए लोग, बारिश के दू-दूर तक नहीं हैं आसार

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 03:47 PM (IST)

    Moradabad Weather मौसम विशेषज्ञ ने भी मुरादाबाद में एक सप्ताह तक वर्षा की संभावना से इन्कार किया हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों वर्षा के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से जनता बेहाल है।

    Hero Image
    उमस भरी गर्मी और दहकती धूप से बेहाल हुए लोग, बारिश के दू-दूर तक नहीं हैं आसार

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। मुरदाबाद में गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सावन में तो खूब वर्षा हुई। लेकिन, भादो का महीना शुरु में उमस भरी गर्मी लेकर आया है। आसमान पूरी तरह साफ होने से वर्षा के आसार नहीं लग रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विशेषज्ञ भी एक सप्ताह तक वर्षा की संभावना से इन्कार कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों वर्षा के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अभी और बढ़ेगा तापमान

    सावन के आखिरी सप्ताह में आठ में छह डिग्री तक तापमान बढ़ा और आगे भी तापमान में वृद्धि रहेगी। बुद्धि विहार, लाइनपार, कांशीराम नगर, रामगंगा विहार,आशियाना, पीतल बस्ती, कटघर, लाजपतनगर, जिगर कालोनी समेत हर क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

    पिछले आठ दिन का तापमान

    तिथि अधिकतम न्यूनतम

    • 31 अगस्त- 35- 26
    • 30 अगस्त- 35- 26
    • 29 अगस्त- 35- 25
    • 28 अगस्त- 34- 25
    • 27 अगस्त- 34- 26
    • 26 अगस्त- 30- 24
    • 25 अगस्त- 29- 24
    • 24 अगस्त- 29- 24

    वर्षा की संभावना नहीं

    सप्ताह भर तक वर्षा होने की संभावना नहीं है। इससे तापमान में वृद्धि होगी। इससे उमस बढ़ने से गर्मी भी महसूस होगी।- डा. आरके सिंह, मौसम विशेषज्ञ