Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरी आवाज ही पहचान है...गीत गुनगुनाकर मुरादाबाद के लोगों ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 07 Feb 2022 10:28 AM (IST)

    Lata Mangeshkar Latest News लता मंगेशकर को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मुरादाबाद में श्रद्धांजलि दी गई। जन जागरण सेवा ट्रस्ट कलाकार समिति की ओर स ...और पढ़ें

    Hero Image
    शहर भर में विश्व प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि

    मुरादाबाद, जेएनएन। Lata Mangeshkar Latest News : कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद शहर भर में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला बना रहा। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। जन जागरण सेवा ट्रस्ट कलाकार समिति की ओर से स्व.लता मंगेशकर के निधन पर मिलन विहार में उनको संगीत से जुड़े तमाम कलाकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा में संगीत शिक्षक आदर्श भटनागर, ज्ञान चंद्र शर्मा, संजीव आकांक्षी, बृजेश कुमार, अनुराग रोहिला, राजकुमार गोस्वामी, राकेश शर्मा, देवेंद्र पाल, तरुण लहरी, पंकज राज, वरुण लहरी समेत अन्य मौजूद रहे। बर्तन बाजार में युवा बर्तन व्यापार मंडल की ओर से सुरो मलिका एवं भारत रत्न लता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्कार भारती के अध्यक्ष एवं एमएच कालेज के प्रबंधक डा काव्य सौरभ रस्तोगी ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सीएल गुप्ता नेत्र परीक्षण केंद्र बर्तन बाजार में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा बर्तन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, मनोज अग्रवाल, समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह, विजय अग्रवाल, दीपक वर्मा, आदित्य कुमार, रविंद्रनाथ कत्याल, सुभाष चंद्र गुप्ता, सत्यवीर चौहान, दीपक वर्मा, संदीप खन्ना, विकास अग्रवाल, राकेश सिंघल, सौरभ अग्रवाल, पवन अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

    आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में भी स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर उनके स्वर में गुनगनाए गीत नाम गुम जाएगा, मेरी आवाज ही पहचान है..को शिक्षक कबीर खान ने गुनगुनाया तो सभी भावुक हो गए। लता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ऐ मेरे वतन के लोगों..देश भक्ति गीत को भी प्रस्तुत करके गमजदा हुए। प्रधानाचार्य हेमंत झा ने कहा कि गीत चाहे शास्त्रीय संगीत पर आधारित हों या फिर लोकधुन की खुशबू में रचा बसा हुआ हो, हर गीत को लता जी ने अपनी आवाज के जादू से जीवंत किया।