Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में दो सपा विधायकों सहित कई नेताओं के गांव आरक्षित, देखें आरक्षण की सूची

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:11 AM (IST)

    Panchayat elections in Moradabad त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई। ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची शामिल है। सूची जारी होने के साथ ही बहुत से लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया।

    Hero Image
    मंगलवार देर शाम शासन से मार्गदर्शन मिलने के साथ ही सूची फाइनल हो गई।

    मुरादाबाद, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची मंगलवार की देर जारी कर दी गई। इसमें ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची शामिल है। जिला पंचायत सदस्यों की सूची पर देर रात तक कार्य जारी था। शासनादेश के अनुसार दो मार्च को अंत‍िम आरक्षण सूची जारी की जानी थी। इस पर पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा था। जिला अधिकारी की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी ने जिला पंचायत वार्ड के लिए शासन से दिशा निर्देश मांगे थे। अंतिम रूप से सूची फाइनल करने के लिए निर्देशों का इंतजार हो रहा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार देर शाम शासन से मार्गदर्शन मिलने के साथ ही सूची फाइनल हो गई। देर रात सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर करने साथ ही 643 गांवों की सूची जारी की गई। 

    विधायकों के गांव आरक्षित 

    बिलारी विधायक मुहम्मद इब्राहिमपुर अनुसूचित जाति और कुंदरकी विधायक के गांव डोमघर को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बिलारी विधायक के चाचा अपने गांव में पिछले कई बार से प्रधान हैं। इसी प्रकार से अन्य कई नेताओं के गांव आरक्षित हो गए हैं। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही बहुत से लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया। चुनाव की तैयारी में जुटे लोग अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अब नए सिरे से समीकरण बनाने पड़ेंगे। 

    देर रात ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा की गईं सूची आरक्षण 

    सूची पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा था। देर रात जैसे ही जिलाधिकारी ने सूची पर हस्ताक्षर किए, इसके साथ ही सभी ब्लाक पर सूची भेज दी गई और रात में ही कार्यालयों के बाहर सूची चस्पा कर दी गई। 

    कुंदरकी ब्लाक में अनारक्षित सीटें ज्यादा 

    खंड विकास कार्यालय कुंदरकी की देर रात त्रिस्तरीय चुनाव में प्रधानी की सूची सार्वजनिक होने पर गांव पर सियासी माहौल गरमा गया। प्रशासन द्वारा इस बार 99 ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक अनारक्षित सीटें आवंटित की गई है। जबकि, महिला आरक्षण में 18 सीटें निर्धारित की गई हैं। एसडीओ पंचायत द्विजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशासन स्तर से आबादी के हिसाब से प्रधानी की सीटें सार्वजनिक की गई है जिसमें छह अनुसूचित जाति महिला, 11 अनुसूचित जाति, नौ पिछड़ा वर्ग महिला, 17 पिछड़ा वर्ग, 18 महिला जबकि 38 अनारक्षित घोषित की गई हैं। 

    अनुसूचित जनजाति में एक भी आरक्षित नहीं 

    मुरादाबाद जनपद में अनुसूचित जनजाति स्त्री और अनुसूचित जनजाति में एक भी ग्राम पंचायत शामिल नहीं है। हालांकि कुछ गांवों में अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। लेकिन आबादी के आधार पर आरक्षण लागू किए जाने के कारण इस बार एक भी गांव पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं हो सका।

    यह भी पढ़ें :-

    Panchayat Election 2021 : मतपत्रों के लिफाफे लेने के लिए मुरादाबाद से रवाना हुई टीम, 16 को होगा आरक्षण सूची का अंत‍िम प्रकाशन