Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के दिन दूल्हा घर पर ताला डालकर परिवार के साथ गायब, अमरोहा में दुल्हन करती रही इंतजार

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 03:51 PM (IST)

    Amroha Wedding News युवक युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को जानकारी होने पर रिश्ता तय किया गया था। लेकिन शादी वाले दिन अचानक दूल्हे के गायब होने का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा।

    Hero Image
    Amroha Wedding News : हसनपुर शहर का मामला, कोतवाली पहुँचा प्रकरण। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha Wedding News : शादी की निर्धारित तिथि पर दुल्हन सज धज कर तैयार हो गई और परिवार के लोग बरात के आने का इंतजार कर रहे थे। निर्धारित समय गुजरने के बाद भी जब बरातियों का कुछ अता-पता नहीं चला तो परिवार वालों ने दूल्हे के घर फोन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन, उस पर बात नहीं हो पाई। जब दूल्हा पक्ष के घर लड़की वाले पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। दूल्हे के घर पर ताला लगा था और परिवार गायब था। परिवार के किसी भी सदस्य का फोन भी नहीं लग रहा था। मामला पुलिस के पास पहुंंचा तो छानबीन शुरू हो गई है।

    मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे का है। एक युवती का जींस कारीगर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्यार की कहानी जग जाहिर हुई तो दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में बैठकर दोनों की शादी तय कर दी। शादी के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित हुई थी।

    तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार शाम को बरात आनी थी। दुल्हन पक्ष ने शादी की तैयारी पूर्ण कर ली। बिरादरी को खाना भी खिला दिया। बरात के लिए खाना भी तैयार हो चुका था लेकिन, देर रात तक बरात नहीं पहुंची। चिंता होने पर दुल्हन पक्ष के दूल्हे के घर पहुंचे।

    वहां देखा तो घर का ताला लगा हुआ था और पूरा परिवार फरार था। दूल्हे के स्वजन समेत फरार होने से दुल्हन पक्ष के लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस दूल्हे व उसके परिजनों को तलाश रही है।

    प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि निर्धारित समय पर बरात के न पहुंचने का मामला सामने आया है। दूल्हा व उसके स्वजन की तलाश की जा रही है। मिलने पर उनसे पूछताछ के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।