Move to Jagran APP

Janmashtami 2022: Shri Krishna जन्मोत्सव पर घर से मंदिरों तक छाया उल्‍लास, झांकियां कर रहीं मंत्रमुग्‍ध, देखें तस्‍वीरें

Janmashtami 2022 गुरुवार को मंदिरों में भजन-कीर्तन श्री कृष्ण का अभिषेक हुआ। रात 12 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव के तहत दूध दही से श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। भजन-कीर्तन में महिलाएं और पुरुष झूम उठे। वहीं मंदिरों में झांकियों के दर्शन करने को लोगों की भीड़ जुटी।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:35 AM (IST)
Janmashtami 2022: Shri Krishna जन्मोत्सव पर घर से मंदिरों तक छाया उल्‍लास, झांकियां कर रहीं मंत्रमुग्‍ध, देखें तस्‍वीरें
Janmashtami 2022: श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टवी के मौके पर सजा पुलिस लाइन स्थित मंदिर। जागरण

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Janmashtami 2022:  हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...। नंद के घर आनंद भयौ...। के उद्घोष से मंदिर गूंज उठे। गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास घरों से मंदिरों तक छाया रहा। मंदिरों में आकर्षक रूप से लड्डू गोपाल का पालना सजाया गया। 18 व 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

loksabha election banner

गुरुवार को मंदिरों में भजन-कीर्तन, श्री कृष्ण का अभिषेक हुआ। रात 12 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव के तहत दूध, दही से श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। भजन-कीर्तन में महिलाएं और पुरुष झूम उठे। वहीं मंदिरों में झांकियों के दर्शन करने को लोगों की भीड़ जुटी। मंदिर आकर्षक ढंग से सजाया गया।

श्री राधा-कृष्ण मंदिर दिल्ली रोड पर शाम छह बजे भजन-कीर्तन शुरू हुआ और आठ बजे अभिषेक, रात नौ बजे जन्मोत्सव शुरू हो गया। रात 12 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शनों को लोग उमड़े। मंदिर के बाहर लंबी कतार दर्शनों के लिए लगी रही। लोगों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दिन भर उपवास रखा और रात को 12 बजे मंदिरों व घरों में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

मनोकामना मंदिर में आकर्षक का केंद्र रहे 751 सिल्ली के शिवलिंग

मनोकामना मंदिर रेलवे कालोनी में 751 सिल्ली के शिवलिंग बनाए गए हैं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर शिवलिंग के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। माता वैष्णो देवी की काल्पनिक गुफा भी बनाई गई। गुफा से होते हुए भक्तों ने पिंडी के रूप में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। मंदिर के बाहर सात झांकियां लगाई गई हैं। इसमें एक मंच पर राधा-कृष्ण की फूलों की होली, सुदामा मंचन समेत कई प्रसंग पर नृत्य किया गया।

पंडित हरिदत्त शास्त्री व झांकियों के आयोजक बिल्लू कत्याल समेत अन्य सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। आवास विकास कालोनी स्थित सत्य शिव मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। यहां पर जयपुर से आए कलाकारों ने लड्डू गोपाल का पालना सजाया गया। किसरौल स्थित चौरासी घंटा मंदिर, गंगा मंदिर, झाड़खंडी मंदिर, जैन मंदिर के पास स्थित मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी मनाई गई।

बांके बिहारी मन्दिर में जन्माष्टमी की धूम

श्री गोपाल गोशाला एवं बांके बिहारी मन्दिर ऊंचाकानी रोड मोहम्मदपुर बस्तौर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में गो आरती, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला कथा, पंचामृत अभिषेक एवं महा संकीर्तन से आयोजित हुआ। श्रीगोपाल गोशाला को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा कि ब्रह्म-संहिता के पवित्र श्लोकों का उच्चारण करते हुए दूध, दही, शहद, देशी घी, शक्कर एवं गंगाजल से अभिषेक कराया। व्यवस्था में मुख्य अतिथि दीपक बाबू सीए, अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, कार्यकारी सचिव श्याम सुन्दर गौड़, कोषाध्यक्ष मनुस्मृति, प्रमोद अग्रवाल, सुशील कुमार शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

आज इस्कान की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव

अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के आशियाना स्थित केंद्र पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी यज्ञ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इस्कान की ओर से जन्मोत्सव महोत्सव होटल ड्राइव इन 24 में मनाया जाएगा। यज्ञ सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चला।

इस यज्ञ का आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में पर्वों की संख्या में एक कड़ी के रूप में किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में राक बैंड की टीम इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण है। भगवान का अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम रात में आतिशबाजी की जाएंगी।

शुक्रवार की शाम पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक श्री कृष्ण अभिषेक किया जाएगा। उज्ज्वल सुंदर दास मैनेजर, सरन प्रिय दास सचिननंदन दास, राधा कांत गिरधारी दास, मोहित अग्रवाल व्यवस्था में रहेंगे। पुलिस लाइन मंदिर, झांझनपुर समेत कई मंदिरों में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम शुक्रवार रात को हिमगिरी कालोनी स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर, कांशीराम नगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर और ऋण मुक्तेश्वर मंदिर बुद्धि विहार में भी मनाई गई। आकर्षक झांकियां देखने को लाेगों की भीड़ जुटी। राधे श्याम यादव, रामपाल सिंह यादव, डा. बृजपाल सिंह यादव, सोम प्रकाश यादव, राजवीर सिंह यादव, भारत सिंह यादव समेत अन्य का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.