Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं National Highway पर टोल भरने पर मिलतीं हैं ये सुविधाएं, इमरजेंसी पर मिलाएं 1033 नंबर

    By Tarun ParasharEdited By: Samanvay Pandey
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 06:38 AM (IST)

    National Highway Toll Plaza Facilities राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते समय टोल भरने पर आपको कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। टोल प्लाजा पर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं इसके साथ ही कहीं परेशानी होने पर टोल प्रबंधन की ओर से निश्शुल्क सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं।

    Hero Image
    National Highway Toll Plaza Facilities : मुरादाबाद के टोल प्लाजा पर उपलब्ध है एंबुलेंस

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। National Highway Toll Plaza Facilities : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते समय टोल भरने पर आपको कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। टोल प्लाजा पर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, इसके साथ ही बीच रास्ते में कहीं परेशानी होने पर टोल प्रबंधन की ओर से निश्शुल्क सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोल प्लाजा देते हैं सुविधाएं

    मुरादाबाद-बरेली खंड पर सुविधाएं मुरादाबाद टोल प्लाजा की ओर से उलब्ध कराई जाती है। हालांकि, इसमें यात्री की ओर से मांगी गई सुविधा के अनुरूप जो भी टोल प्लाजा नजदीक हो वहां से मांगी गई सुविधा भेजी जाती है। मुरादाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (दिल्ली-लखनऊ) और राष्ट्रीय राजमार्ग 509 (मुरादाबाद से आगरा) गुजरते हैं।

    एनएच-9 पर नियामतपुर इकरोटिया पर टोल है तो एनएच-509 पर बिलारी और चंदौसी के बीच टोल भरना होता है। नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा टोल की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा टोल प्रबंधन की ओर से किया जाता है।

    इमरजेंसी फोन बूथ बंद

    हालांकि, रास्ते में आपात स्थिति के लिए दिए गए फोन बूथों ने अब काम करना बंद कर दिया है। जो टोल प्रबंधन की प्राथमिकता में भी नहीं हैं। टोल प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय से टेलीफोन बूथ से एक भी काल नहीं आई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय टोलफ्री सुविधा दी जा रही है।

    इमरजेंसी पर मिलाएं 1033 नंबर

    कोई भी 1033 पर काल करके अपने लिए सुविधा की मांग कर सकता है। इस पर फोन करने के बाद उनकी लोकेशन के अनुरूप नजदीकी टोल प्लाजा से व्यवस्था करा दी जाती है। 1033 नंबर के लिए टोल प्लाजा के साथ ही हाईवे पर भी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जहां टेलीफोन बूथ लगे हैं, उनके आस-पास अभी बोर्ड नहीं लगे हैं। अगर सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो 1033 पर ही शिकायत दर्ज कराई जकती है।

    ये मिलती हैं सुविधाएं

    • टोल प्लाजा पर यात्रियों के टायलेट आदि की व्यवस्था है।
    • इसके साथ ही यात्रियों की मांग पर फर्स्ट एड उपलब्ध कराई जाती है।
    • सफर के दौरान दुर्घटना होने पर फर्स्ट एड उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर स्थिति के लिए एंबुलेंस भेजी जाती है, जो घायलों को निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
    • यात्रा के दौरान किसी विषम परिस्थिति के लिए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध हैं।
    • रास्ते में वाहन खराब होने, पेट्रोल खत्म होने, टायर आदि की समस्या, सुरक्षा आदि को लेकर व्यवस्था कराई जाती है।
    • सुविधा उपलब्ध कराने का कोई शुल्क नहीं होता है। बाकी भुगतान उन्हें करना होता है।
    • वाहन खराब होने की स्थिति में उसे टो करके प्लाजा या नजदीकी गैराज तक पहुंचाया जाता है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के महाप्रबंधक प्रवीन जिंदल का कहना है कि टोल प्लाजा पर आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एंबुलेंस की भी व्यवस्था है। 1033 टोल फ्री नंबर पर फोन करके सूचना देनी होती है। हाईवे पर होने वाली दुर्घटना की स्थिति में प्लाजा से हमेशा एंबुलेंस पहुंचती है। रात्रि में पेट्राेलिंग वाहन भी निकलते हैं, जो यात्रियों की मांग के अनुसार उन्हें सुविधा उपलब्ध कराते हैं।