Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में क‍िशोरी के साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म मामले में नया मोड़, कहा-मेरे साथ नहीं हुआ दुष्‍कर्म, र‍िश्‍तेदार के घर छोड़ आए थे प‍िता

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jul 2021 10:35 AM (IST)

    छजलैट थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाला पूरा परिवार ही संदेह के घेरे म ...और पढ़ें

    Hero Image
    आरोप लगा रहे पक्ष ने ही लड़की को रिश्तेदार के घर छोड़ा था।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। छजलैट थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाला पूरा परिवार ही संदेह के घेरे में आ गया है। बुधवार को पीड़िता खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया। इसमें उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना ही नहीं हुई। उसके पिता ही अमरोहा में एक रिश्तेदार के घर छोड़ आए थे। किशोरी के बयान देने के बाद एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस मामले को किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। बयान दर्ज करने के बाद किशोरी को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को छजलैट थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप लगाए गए थे पूरे परिवार को बंधक बनाकर उनके सामने ही किशोरी से दुष्कर्म किया गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में छजलैट थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पीड़ित किशोरी ने थाने जाकर बयान दर्ज कराया तो इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हो गया।

    प्रेम प्रसंग में लड़की लेकर जाने पर हुआ विवाद : छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले लड़के का पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 27 जून को दोनों घर से भाग गए थे। किशाेरी के स्वजन ने लड़का पक्ष के साथ मिलकर प्रेमी युगल को खूब तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान किशोरी के स्वजन दोनों को खोजने के बहाने से लड़के की मां और बेटी को साथ लेकर अमरोहा गए। लड़के पक्ष ने किशोरी के स्वजन को फंसाने के लिए एसपी देहात को शिकायत पत्र दे दिया। इसमें आरोप लगा दिए कि लड़की को बरामद कराने के बहाने लड़के की बहन और मां को अमरोहा साथ ले गए थे। वहां पर बंधक बनाकर लड़के की बहन के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।