Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद के सिनेमा घरों में नहीं चलीं फिल्में, दर्शक मायूस, सोनकपुर स्टेडियम में लौटी रौनक

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jul 2021 04:17 PM (IST)

    ढाई महीने बाद सिनेमा घर खुले लेकिन उनका सन्नाटा फिर भी दूर नहीं हो सका। मुंबई से फिल्म रिलीज नहीं होने के कारण सिनेमा हाल स्वामी व दर्शकों को मायूसी ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिनेमा घरों से दर्शक मायूस होकर वापस लौटे।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ढाई महीने बाद सिनेमा घर खुले लेकिन, उनका सन्नाटा फिर भी दूर नहीं हो सका। मुंबई से फिल्म रिलीज नहीं होने के कारण सिनेमा हाल स्वामी व दर्शकों को मायूसी हाथ लगी। एक सप्ताह तक कोई फिल्म रिलीज होने की उम्मीद नहीं है। वेब सिनेमा, मिगलानी सिनेमा आधा दर्जन सिनेमा हैं लेकिन, कहीं भी सिनेमा के दरवाजे नहीं खुले। सिनेमा घरों से दर्शक मायूस होकर वापस लौटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप्र में शनिवार व रविवार को कोरोना के कारण बंदी चल रही है। इस कारण सिनेमा संचालक कयास लगा रहे हैं कि इसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इन दो दिनों में अवकाश होने के कारण ही ज्यादा दर्शक फिल्म देखने आते हैं। सिनेमा संचालकों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सोनकपुर स्टेडियम में पहले ही दिन खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। अपने-अपने खेलों का अभ्यास खिलाड़ियों ने किया। हाॅकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल, बास्केटबाल समेत कई खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। खिलाड़ियों ने बिना कोच के अभ्यास किया। स्टेडियम में छूने वाले खेलों पर प्रतिबंध रहेगा। इनमें जूडो, कबड्डी, कुश्ती के खेल कोविड-19 के नियमों के तहत नहीं होंगे। लेकिन, खिलाड़ी स्वयं अभ्यास कर सकते हैं। जूडो सेंटर पर खूब रौनक रही। पहले ही दिन सौष्ठव प्रतियोगिता से लेकर अपनी फिटनेस के प्रति गंभीर युवा अभ्यास करते नजर आए। सोनकपुर स्टेडियम का जिम भी खोल दिया गया है।

    फिल्म रिलीज न होने के कारण शहर भर के सिनेमा हाल बंद ही रहे। कई दर्शक फिल्म रिलीज न होने से वापस लौट गए। अभी एक सप्ताह तक फिल्म रिलीज नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    भूपेंद्र वाली, महाप्रबंधक, वेस्टेंड माल

    स्टेडियम पूर्ण रूप से खोल दिया है। छूने वाले खेल प्रतिबंधित रहेंगे। नए पंजीयन भी करने शुरू हो गए हैं। कोच मिलने तक वरिष्ठ खिलाड़ी जूनियरों को अभ्यास कराएंगे।

    अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।

    जिम खुलने से प्रतियोगियों को राहत मिली है। अपने शरीर को प्रतियोगिता के लिए बनाने में रोजाना अभ्यास जरूरी है। प्रतियागिताएं भी बहाल होने की उम्मीद है।

    तेजेंद्र कुमार, जिम संचालक