Updated: Sat, 07 Jun 2025 06:31 PM (IST)
मुरादाबाद के पाकबड़ा में एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। प्रेमी ने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया जिसके चलते पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला पहले से ही दो बच्चों की मां है और उसके पति की मृत्यु हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगर पंचायत पाकबड़ा के मुहल्ले की रहने वाली दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। घंटों हुई पंचायत में प्रेमी ने महिला को साथ रखने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पाकबड़ा क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से बातचीत होती थी। उसके बाद बातचीत के दोनों में प्रेम हो गया।
उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। पहले तो गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चला। युवक ने महिला को रखने से साफ इन्कार कर दिया। जब गांव में पंचायत सफल नहीं हुई तो महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस प्रेमी को पकड़कर ले थाने आई। थाने में भी लोगों ने युवक से महिला को साथ रखने की बात कही।
लेकिन युवक ने साफ मना कर दिया। में अपने साथ नहीं रखूंगा। मुझे जेल भेज दो। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो बच्चों की मां गांव के ही युवक के साथ रहने को जिद पर अड़ी हुई थी। युवक ने मना कर दिया। युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।