Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हाथ में दुपट्टा आने से बाइक से गिरी महिला, लोगों ने लगाया वसूली का आरोप

    मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की जिससे बाइक पर बैठी महिला का दुपट्टा पुलिसकर्मी के हाथ में आने से वह गिर गई और बेहोश हो गई। घायल महिला भाजपा नेता के भांजे की पत्नी है। दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से चले गए। लोगों ने पुलिस पर मनमाने ढंग से चेकिंग और अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 28 Aug 2025 12:19 PM (IST)
    Hero Image
    UP News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हाथ में दुपट्टा आने से बाइक से गिरी महिला, लोगों ने लगाया वसूली का आरोप

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला का दुपट्टा पुलिसकर्मी के हाथ आ गया। इससे असंतुलित होकर बाइक सड़क पर गिर गई और सिर में चोट लगने से महिला बेहोश हो गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला गंभीर होता देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर खिसक लिए। आसपास के लोग पहले घायल महिला को निजी अस्पताल ले गए। बाद में गंभीर हालत देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल को रेफर किया गया। 

    घायल महिला भाजपा नेता के भांजे की पत्नी है। ललिता पत्नी राजेंद्र सिंह मुरादाबाद में मरीज को देखने गई थीं। वहां से वापस आते समय देवर सतीश के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं। बुधवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस सड़क किनारे चेकिंग कर रही थी। 

    आरोप है कि सतीश बाइक लेकर आए तो ट्रैफिक पुलिस बाइक पर झपट पड़े। सतीश ने बाइक रोकने की कोशिश की। इस बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हाथ आगे कर दिया। 

    इससे बाइक पर बैठी महिला का दुपट्टा उसके हाथ में आ गया। इससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बाल सड़क पर जा गिरी। ललिता के सिर में गंभीर चोट लग गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में गुस्सा देख पुलिसकर्मी वहां से चले गए। 

    लोगों का कहना है कि मनमाने ढंग से वाहनों की चेकिंग की जाती है। बाइक सवारों को रोककर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। 

    दुर्घटना के बाद सीएचसी में भाजपा के मंडल महामंत्री मेघराज सैनी पहुंचे। घायल महिला उनके भांजे की पत्नी है। फिलहाल महिला को रेफर किया गया है। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।