विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी और वो का खौफनाक अंत! मुरादाबाद में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:21 PM (IST)

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति की घर में अकेले सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

घटनास्थल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी

घटनास्थल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में घर में अकेले सो रहे प्रमोद कुमार की सोमवार रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दूध देने पहुंचे दूधिया नेे घर में खून देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रमोद कुमार लोगों को ब्याज पर रुपये देने का करते थे। पत्नी और बेटा दूसरे मकान में रहते है।

मूंढापांडे निवासी प्रमोद कुमार ने ठाकुरद्वारा निवासी सुनीता से सात साल पहले शादी की थी। सुनीता पहले से ही शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे है। सुनीता के तीनों बच्चे पहले पति के साथ रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 11.09.41 AM

छह माह पहले प्रमोद कुमार ने ठाकुरद्वारा के फरीदनगर रोड गैस गोदाम के पीछे मकान बनाया था। जबसे वह ठाकुरद्वारा में ही रहे थे। बताया जाता है कि दिन में सुनीता प्रमोद के साथ रहती थी।

रात में पहले पति के पास चली जाती थी। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुनीता दूसरे पति प्रमोद के पास से पहले पति जगन्नाथ के पास चली गई। प्रमोद घर में अकेला रह गए।

मंगलवार सुबह दुधिया दूध देने पहुंचे तो दरवाजे के बाहर खून पड़ा देखा। दुधिया ने सुबह नौ बजे सूचना मृतक की पत्नी को दे दी। पुलिस और आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- धान छोड़ा, खेत में खिलाया कमल: मुरादाबाद के किसानों का कमाल, 25 हजार लगाकर 3 लाख का मुनाफा

यह भी पढ़ें- दिल्ली की बसों से मुरादाबाद पहुंच रहा 'कातिल' मांझा: 500 का रोल 1500 में बेच रहे दुकानदार, खेल उजागर