विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सब जूनियर कबड्डी में मुरादाबाद की टीम बनी व‍िजेता, ख‍िलाड़‍ियों ने द‍िखाया दम

By Narendra KumarEdited By:
Published: Tue, 02 Mar 2021 05:01 PM (IST)

तीन दिवसीय चौथी राज्य स्तरीय कुश्ती कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन यूथ गेम्स एसोसिएशन के माध्यम से कराया गया। सब जूनियर ...और पढ़ें

सीनियर बालक व कबड्डी में मुजफ्फरनगर प्रथम रहा।
सीनियर बालक व कबड्डी में मुजफ्फरनगर प्रथम रहा।

मुरादाबाद। तीन दिवसीय चौथी राज्य स्तरीय कुश्ती कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन यूथ गेम्स एसोसिएशन के माध्यम से कराया गया।

इसमें सब जूनियर बालक कबड्डी वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सीनियर बालिका वर्ग में मेरठ की टीम प्रथम स्थान पर रही तो लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर रही तथा जनपद मुरादाबाद की कबड्डी टीम तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालक व कबड्डी में मुजफ्फरनगर प्रथम स्थान, मेरठ दूसरे स्थान पर रहा तथा मुरादाबाद की टीम ने तीसरा तृतीय स्थान प्राप्त किया।