Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूली बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, रोकने के बजाय दौड़ता रहा ड्राइवर; गनीमत रही कि...

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 12:00 AM (IST)

    मुरादाबाद में शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की बस ने एक महिला बैंककर्मी को टक्कर मार दी। चड्ढा सिनेमा के पास हुई इस घटना में स्कूटी बस के नीचे फंस गई और चालक ने उसे 50 मीटर तक घसीटा। लोगों ने बस चालक को पकड़कर उसकी धुनाई की आरोप है कि वह नशे में था। घायल बैंककर्मी श्रेया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    स्कूटी सवार को रौंदती स्कूली बस। वीडियो ग्रेब

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शिरडी साईं पब्लिक स्कूल के बस चालक ने गलशहीद क्षेत्र के चड्ढा सिनेमा के पास स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी को रौंद दिया। स्कूटी बस के नीचे फंस गई। इसके बाद भी चालक बस को दौड़ता रहा।

    करीब 50 मीटर तक महिला बैंककर्मी को घसीटा। गनीमत रही कि वह बस के पहिये के नीचे नहीं आई। लोगों ने बस चालक को पकड़कर लिया और उसकी धुनाई कर दी। लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पंत नगर निवासी श्रेया मुरादाबाद पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में क्लर्क पद पर तैनात हैं। वह बुद्धबाजार में किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार को शाम करीब पांच बजे स्कूटी पर सवार होकर बैंक से वापस अपने घर पर जा रही थी।

    जैसे ही वह चड्ढा सिनेमा के पास पहुंची तो वह फोन पर बात करने के लिए सड़क किनारे रुक गई। तभी पीछे से शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की बस तेजी से आई को श्रेया को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे आ गई और बैंककर्मी भी बस में फंस गई।

    स्कूली बस की टक्कर से घायल बैंक क्लर्क श्रेया को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते स्वजन व सहकर्मी।

    इसके बाद भी चालक ने बस को नहीं रोका और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि महिला घसीटते हुए साइड में जाकर गिरी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद भी चालक ने बस को नहीं रोका और स्कूटी को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर तक ले गया।

    यह देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह धुनाई कर दी। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। लोगों की पिटाई से चालक घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिलाकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।