Sanskarshala 2022 : इंटरनेट अलादीन का चिराग, पर ऑनलाइन उपलब्ध वस्तु की पहचान का सत्यापन जरूरी
Moradabad Sanskarshala 2022 मुरादाबाद के केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेश कुमार ने बताया कि डिजिटल दुनिया में प्रेषित सामग्री का सत्यापन विश्व में डिजिटल क्रांति ने मानव सशक्तीकरण और व्यापार समाज और हमारे जीवन के हर पहलू में जुड़ाव का एक नया युग शुरू किया है।
Moradabad Sanskarshala 2022 : मुरादाबाद के केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेश कुमार ने बताया कि डिजिटल दुनिया में प्रेषित सामग्री का सत्यापन विश्व में डिजिटल क्रांति ने मानव सशक्तीकरण और व्यापार, समाज और हमारे जीवन के हर पहलू में जुड़ाव का एक नया युग शुरू किया है। अत्यंत लोकप्रिय बहुआयामी साधन प्रणाली है।
इंटरनेट चुटकियों में करता समस्या का समाधान
सूचना या जानकारी में भागीदारी और सामूहिक रूप से काम करने का तरीका है, विश्व स्तर पर प्रसारित करने का जरिया है। इंटरनेट अलादीन के चिराग बनकर हमारी हर समस्या का समाधान चुटकियों में करता है। कोई भुगतान, समस्त कार्यालयों का कार्य, खरीददारी, सूचना, जानकारी, कृषि, खेल, चिकित्सा हो या अन्य हर क्षेत्र में हम डिजिटल माध्यम का उपयोग दुनिया भर में करते हैं।
नई डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ना खतरा
दूर-संचार सेवाओं की बढ़ती उपलब्धता और घटता खर्च तथा आंकड़ों के भंडारण और संप्रेषण में आई नवीनता ने नेट के कल्पनातीत विकास और उपयोगिता को बहुमुखी प्रगति प्रदान की है। नई डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ना एक महीन रस्सी पर चलने की तरह है। डिजिटल अपराधियों के दुर्भावनापूर्ण इरादे के प्रति असुरक्षित हो जाते हैं l
ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी
इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री की साख को परखना सबसे बड़ी चुनौती है। आनलाइन वस्तुओं को खरीदना एवं भागती दौड़ती जिंदगी को सरल बना देता है। ऐसे में विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार भी होते हैं। एक उदाहरण मेरे ही सहकर्मी का है। प्रतिष्ठित कंपनी से बच्चे के लिए महंगा लैपटाप खरीदा, वह सही नहीं निकला।
अनेक प्रयासों के उपरांत यहां तक कि उस कंपनी के द्वारा भेजे गए इंजीनियर ने कमी का प्रमाण पत्र भी दिया, लेकिन समाधान नहीं निकला। मामला उपभोक्ता फोरम में गया। अधिवक्ता द्वारा जब पत्राचार कर सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ कि वह कंपनी कपड़ों का व्यवसाय करती है।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रयोग बढ़ा
दो वर्षों के बाद उन्हें आर्थिक हानि के साथ मानसिक पीड़ा और बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हुई वह अलग। विशेष तौर पर जब हम डिजिटल पहचान सत्यापन के बारे में बात करें। सत्यापन एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्ति की पहचान के लक्षणों को मान्य करती है। आज हर उद्योग में व्यवसाय डिजिटल माध्यम की ओर बढ़ रहे हैं, बैंकिंग से लेकर खरीदारी तक, यात्रा, कंपनियां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर रही हैं।
कई कंपनियां अभी भौतिक पहचान जांच पर निर्भर हैं। पहचान सत्यापन के पारंपरिक तरीके अभी पूर्ण उपयुक्त नहीं है। इसको तेज कर भौगोलिक सीमाओं जैसी बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। पहचान की पुष्टि करते समय सभी घटकों पर विचार करना चाहिए पता लगाएं कि उनकी विश्वसनीयता का क्या प्रमाण है इन सामग्रियों को ई फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
भरोसेमंद तरीके से जुड़ने के लिए सर्च इंजन, साथियों के विचार, ग्राहक रेटिंग, समीक्षकों उपभोक्ताओं का ब्रांड के सोशल मीडिया पर चर्चा और जुड़ाव को लेकर अंतिम खरीदारी का अनुभव, आनलाइन प्रमाण-पत्र का सत्यापन खोजा जाए। बुद्धि, विवेक, जागरूकता एवं सावधानी से इस फर्जीवाड़े की नाक में नकेल डाल कर चुनौती का सामना कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।