Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News : रात में देह व्यापार, दिन में पशुओं का काम करती थीं लड़कियां, खूंखार कुत्ते और हथियाबंद युवक करते थे पहरेदारी

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 03:55 PM (IST)

    मुरादाबाद के कांशीरामनगर में एक गोशाला में देह व्यापार का मामला सामने आया है। पिंकी नाम की महिला लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराती थी और उनसे गोशाला में पशुओं का काम भी कराती थी। लड़कियों को भागने से रोकने के लिए खूंखार कुत्ते रखे गए थे। पुलिस की छापेमारी के बाद मामले का खुलासा हुआ।

    Hero Image
    खूंखार कुत्तों और हथियारों के साथ युवक करते थे पहरेदारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद । कांशीरामनगर स्थिति गोशाला में देह व्यापार करने वाली पिंकी खूंखार कुत्ते रखती हैं। साथ ही हथियारों के साथ युवक पहरेदारी करते हैं। इस वजह से कालोनी के लोग भी वहां तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। गोशाला में बंधक बनीं लड़कियों को भागने से रोकने के लिए कुत्तों व हथियार लेकर हर समय एक-दो युवक तैनात रहते थे। रात में कुत्ते खोल दिए जाते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कियों को रखते थे बंधक बनाकर

    हालांकि अब गोशाला में सिर्फ पशु ही हैं। कुत्ते नहीं हैं। गोशाला की आड़ में पिंकी और उसके साथी लड़कियों को बंधक बनाकर रखते थे। गोशाला के चारों तरफ खूंखार कुत्ते रहते थे। इनकी डर की वजह से आसपास के लोग भी वहां जाने से डरते थे। यहां पूरा तंत्र सुनियोजित तरीके से बनाया गया था, ताकि किसी को शक तक न हो और लड़कियां नियंत्रण में रहें। पुलिस की छापेमारी के बाद इस गिरोह की सच्चाई सामने आई।

    फिलहाल गोशाला में अब केवल पशु बचे हैं। उधर, सीडब्ल्यूसी को मिली एक और बालिका कुछ समय पहले तब अपनी मां के साथ जिला अस्पताल में रहती थी। मां बेटी के खाने की व्यवस्था जिला अस्पताल के डाक्टर करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले बालिका की मां की मृत्यु हो गई। अकेली बालिका पर कांशीरामनगर निवासी एक व्यक्ति की नजर पड़ी।

    दिन में पशुओं का काम करती थी लड़कियां

    इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। बालिका से घर का काम करा रहा था। रात में देह व्यापार, दिन में पशुओं का काम आरोपित पिंकी लड़कियों को बंधक बनाकर रात में देह व्यापार कराती थी और दिन में गोशाला में पशुओं का काम कराती थी। गोशाला में 10 से अधिक पशु हैं। ऐसे में लड़कियां आरोपित के लिए नौकर का भी काम भी कर रही थीं। काम नहीं करने पर लड़कियों के साथ मारपीट की जाती थी।