यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moradabad News : तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर ढाई लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद अलमारी व संदूक में रखी सोने चांदी के जेवर ...और पढ़ें

संसू, भगतपुर: भगतपुर क्षेत्र में बीती रात को हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर घर में रखी सोने चांदी की जेवर नगदी समेत ढाई लाख रुपए का माल लूट ले गए घटना की सुचना पर सीओ ठाकुरद्वारा एसपी अमरिंदर सिंह डॉग स्क्वायड फॉरेसिकेट भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है
थाना क्षेत्र के ग्राम बिलावाला निवासी सुबोध चौधरी ने बताया कि बह बुधवार की रात को परिवार के साथ अपने मकान में सो रहे थे। उनकी मां दुलारी देवी मकान के आगन में सौ रही थी और बह पत्नी व बच्चों के साथ अन्दर सौ रहे थे। तब रात करीब एक बजे चार हथियारबंद बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस आए और तमंचे व धारदार हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और।
हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद अलमारी व संदूक में रखी सोने चांदी के जेवर नगदी समेत ढाई लाख रुपए का माल लूट ले गए परिवार ने खिड़की तोड़कर घर से बाहर निकले और शोर मचाकर और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घटना के बाद से परिवार सदमे में है सीओ ठाकुरद्वारा एसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभीयोग पंजीकृत कर लिया है घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा ।
