मुरादाबाद की नई मतदाता सूची जारी, पढ़ें पांच साल में कितने मतदाता बढ़े, कितनी महिलाएं और ट्रांस जेडर बने मतदाता
UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची फाइनल कर ली गई। अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। मतदाता सूची में इस बार 118849 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची फाइनल कर ली गई। अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। मतदाता सूची में इस बार 1,18,849 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं की संख्या में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक रही है।
नई मतदाता सूची में फार्म छह के जरिए नए जुड़े मतदाताओं की संख्या 83 हजार 218 रही। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 46 हजार 649 और पुरुषों की संख्या 36 हजार 561 है। नए जुड़े मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 3,1008 युवा हैं। 134 थर्ड जेंडर भी शामिल किए गए हैं। नई सूची के अनुसार 24 लाख नौ 988 मतदाता हो गए हैं। इस बार जेंडर रेशियो 870 से बढ़कर 880 हो गया है। सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा नामित रोल आब्जर्वर मंडलायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूची फाइनल कर ली गई है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
कांठ 5,363 4,573
ठाकुरद्वारा 5,858 7,164
मुरादाबाद देहात 5,013 3,953
मुरादाबाद नगर 5,581 4,369
कुंदरकी 4,699 3,902
बिलारी 4,494 3,895
योग 31,008 27,856
तहसील पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
कांठ 205458 182925 21 3,88,404
ठाकुरद्वारा 197059 173299 8 370366
मुरादाबाद देहात 204600 182851 22 387473
मुरादाबाद नगर 278904 245916 53 524873
कुंदरकी 204530 175672 15 380217
बिलारी 190961 167679 15 358655
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।