विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद में चलती School Van में लगी आग, देखते ही देखते धधकती लपटों का गोला बना वाहन; सवार थे 15 से अधिक बच्चे

Published: Thu, 01 Aug 2024 04:16 PM (IST)

मुरादाबाज में स्कूल जा रही वैन में रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार हादसे के ...और पढ़ें

वैन पंडित नगला बाईपास पर जलती हुई।
वैन पंडित नगला बाईपास पर जलती हुई।

HighLights

  1. दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल की वैन में लगी आग
  2. बाल-बाल बचे स्कूल जा रहे मासूम बच्चे

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर इलाके के पंडित नंगला बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल की वैन में रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक आग लग गई। वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन में भीषण आग लगने पर बच्चों की बमुश्किल जान बचाई। देखते ही देखते स्कूल वैन आग का गोला बन गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय वैन में 15 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। वैन स्कूल आ रही थी, गनीमत रही कि वैन में गड़बड़ी की आशंका होने पर ड्राइवर ने तुरंत सभी बच्चों को वैन से नीचे उतार दिया। दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल मैफेयर कॉलेज के कैंपस से संचालित होता है।

जानकारी के अनुसार स्कूल की वैन नंबर दो में करीब 15 बच्चे सवार थे। ये वैन हनुमान मूर्ति के आसपास से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली थी। तभी पंडित नंगला बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग के पास इसमें कुछ खराबी आ गई। गनीमत रही कि हादसे को भांपकर वैन के ड्राइवर ने तुरंत सभी बच्चों को नीचे उतार दिया।

इतनी देर में कार से आग की लपटें उठने लगीं। हाईवे पर हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर थाना कटघर प्रभारी संजय सिंह दमकल विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लाया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

ये पहला मामला नहीं...

स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे होते रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से स्कूलों वाहनों की फिटनेस चेक करने के लिए महज कागजी खानापूरी की जाती रही है। ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वैन पूरी तरह जल का नष्ट हो गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 

UP Weather Update: कांवड़ियों को गर्मी से मिलेगी राहत या उमस करेगी बुरा हाला... मेरठ में कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।