मुरादाबाद के मनोज ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रस पर फहराया तिरंगा, 5642 मीटर ऊंचा है पर्वत
मुरादाबाद के पर्वतारोही मनोज कुमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस पर तिरंगा फहराकर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने 24 अगस्त को यह उपलब्धि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर के पर्वतारोही मनोज कुमार ने 5642 मीटर ऊंचे पर्वत पर तिरंगा लहराने का दावा किया है। उन्होंने रविवार को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रस पर तिरंगा फहराकर जनपद का नाम रोशन किया है।
माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रस पर संस्था के सचिव मनोज कुमार ने 24 अगस्त सुबह 8:00 तिरंगा फहराया। यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रश की ऊंचाई 5642 मीटर है।
मनोज कुमार ने बताया वह 20 अगस्त को आजऊ पहुंचे 21 अगस्त को चेगेट चोटी जिसकी ऊंचाई 3739 मीटर है। उसपर सफलतापूर्वक आरोहण किया। 22 अगस्त को बेस कैंप पहुंचे। वहां लगभग 4900 मीटर हाइट गेन की फिर वापस बेस कैंप आ गए। 23 अगस्त की रात को लगभग रात 11:30 बजे बेस कैंप से चलना प्रारंभ किया। मौसम बहुत ठंडा था -13 तापमान था। बर्फीली हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थी।
प्रतिकूल मौसम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए मुरादाबाद के लाल मनोज कुमार ने 24 अगस्त को सुबह 8:00 बजे सफलतापूर्वक आरोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। इस अभियान की शुरुआत मनोज कुमार ने अपने मार्गदर्शक, पथ प्रदर्शक, आइएएस, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अमित कुमार घोष से लखनऊ में फ्लैग ऑफ कराके आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुरादाबाद महानगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता द्वारा फ्लैग ऑफ कराके की। इससे पूर्व में मनोज कुमार ने पिछले वर्ष 2024 अगस्त माह में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित युनाम चोटी पर 15 अगस्त को सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा लहराया था। 25 अगस्त को कांग यास्ते 2 एवं 30 अगस्त को कांग यास्ते एक पर सफलतापूर्वक आरोहण किया था। वह 15 दिन में तीन चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम पर्वतारोही बने।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।