गो-तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरकर महिलाओं ने किया पथराव, तीन जवान घायल
मुरादाबाद के मूढापांडे क्षेत्र में गो-तस्कर अल्लाह मेहर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने पुलिस को घेरकर पथराव किया जिससे दारोगा दीपक कुमार और कांस्टेबल संजीत राहुल घायल हो गए। पुलिस ने गो-तस्कर अल्लाह मेहर और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव खानपुर लक्की में गो-तस्कर अल्लाह महर को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। घेरकर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस पथराव के बाद गो-तस्कर अल्लाह महर को पकड़ लिया तो महिलाएं पुलिस से भिड़ गई।
पुलिस करने लगी प्रयास
पुलिस से गो-तस्कर को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पत्थर लगने से दारोगा दीपक कुमार और कांस्टेबल संजीत, राहुल घायल हो गए।
इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गो-तस्कर के अलावा चार महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।