Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 04:10 PM (IST)

    मुरादाबाद के मझोला में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार शिवम नामक युवक ने पिंकी नामक महिला की मदद से उनकी बेटी को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिवम और पिंकी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

    Hero Image
    नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला के लाइनपार की महिला के अनुसार, उसकी 15 वर्षीय बेटी एकता कालोनी गई थी। जहां शिवम ने महिला पिंकी की मदद से उसकी बेटी को नशीला कोल्डड्रिंक पिला दिया। उसके बेहोश होने पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने सीओ सिविल लाइन कुलदीप कुमार गुप्ता को शिकायती पत्र दिया था। जिसके आधार पर आरोपित शिवम और मदद करने वाली महिला पिंकी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनो आरोपितो की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

    छात्रा की मां के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी को आरोपित महिला ने बहाने से अपने घर बुलाया था फिर उसे नशे में कर आरोपित युवक को घर में बुलाते हुए घटना को अंजाम दे डाला। वहीं मझोला पुलिस ने छात्रा को इलाज के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।