मुरादाबाद में मां ने 15 दिन के बच्चे को फ्रीजर में डाला, रोने की आवाज सुनकर कमरे में आए स्वजन देखकर हुए दंग
मुरादाबाद में एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने 15 दिन के बच्चे को फ्रीजर में डाल दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने उसे बाहर निकाला। महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस से पीड़ित है जिसके कारण उसने ऐसा किया। डॉक्टर कार्तिकेय गुप्ता के अनुसार प्रसव के बाद महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है और उसका इलाज चल रहा है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मानसिक रोगी महिला ने 15 दिन के बच्चे को फ्रीजर में डाल दिया। शुक्र तो यह रहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्वजन ने बच्चे को फ्रीजर से निकाला। महिला बच्चे को फ्रीजर में रखने के बाद सो गई थी। दरअसल यह मामला करूला क्षेत्र का है। मानसिक रूप से कमजोर है।
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कार्तिकेय गुप्ता के अनुसार, महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से पीड़ित होने की वजह से इस तरह का कार्य कर रही है। महिला ने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद वह पोस्टपार्टम बीमारी से ग्रसित हो गई। शुक्रवार को महिला ने अपने दुधमुंहे बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। इसके बाद महिला सोने लगी।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे स्वजन
कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो उसके इस कृत्य से हैरान रह गए। स्वजन ने बच्चे को फ्रीजर से निकाला। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कार्तिकेय के अनुसार, महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस बीमारी से पीड़ित है। महिला वास्तविकता से संपर्क खो चुकी है। वह अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे हालात में उसे नींद भी कम आएगी। महिला का उपचार किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।