Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति को पसंद नहीं थी पत्नी की ये बात... चाकू से काट दी नाक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 01:52 PM (IST)

    मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में मायके वालों से बात करने पर पति चांद मोहम्मद ने पत्नी राबिया पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राबिया गंभीर रूप से घायल हो गई उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों के बीच पहले भी इस बात को लेकर विवाद होता था।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मायके वालों से बात करने पर पति ने पत्नी राबिया पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से नाक और होंठ काट दिया। हमला कर आरोपित मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित चांद मोहम्मद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मझोला क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर निवासी राबिया का निकाह सात साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले चांद मोहम्मद के साथ हुआ था। चांद मोहम्मद पीतल पालिस का काम करता है। राबिया जब भी अपने मायके वालों से बात करती तो पति चांद उसका विरोध करता था। इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद रहता था।

    मायके वालों से बात करने पर आए दिन पति पत्नी के बीच होता था विवाद

    राबिया की मां चंदा बी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन दिन पहले भी राबिया के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। जिसके बाद राबिया बच्ची को लेकर मायके आ गई थी। शुक्रवार को भी पति ने राबिया के घर पहुंच कर विवाद किया और तेल डाल कर जलाने की धमकी दी। शनिवार सुबह राबिया बच्ची के कपड़े लेने ससुराल गई थी। जैसे ही राबिया ने ताला खोला वैसे ही आरोपित चांद मोहम्मद ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में राबिया की नाक काट दी।

    ससुराल में पहुंचते ही पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

    हमला करने के बाद आरोपित भाग गया। घायल राबिया कपड़े से नाक दबाकर लहुलूहान हालत में भाग कर मायके पहुंची। जिसके बाद मां और बहन मोहल्ले वालों की मदद से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में स्वजन राबिया को लेकर मेरठ मेडिकल कालेज ले गए।

    प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित चांद मोहम्मद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    comedy show banner