Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: ...तो ये दोनों हैं सरगना, मुरादाबाद देह व्यापार का खुल गया बड़ा राज; 80 हजार में बेची थी लड़की

    मुरादाबाद में देह व्यापार गिरोह के सरगना सचिन और पिंकी हैं। इन्होंने संभल में एक लड़की को 80 हजार रुपये में बेचा था। निर्यातक फर्म में काम करते हुए चारों आरोपित संपर्क में आए और गिरोह बनाया। मुठभेड़ में गिरफ्तार विजय ठाकुर और अवनीश यादव अलग-अलग जगह के निवासी हैं। पुलिस सरगना की तलाश कर रही है गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि लड़कियाँ कहाँ-कहाँ बेची गईं।

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 23 Aug 2025 05:36 PM (IST)
    Hero Image
    देह व्यापार के सचिन और पिंकी सरगना, संभल में 80 हजार में बेची थी लड़की

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। देह व्यापार गिरोह के सचिन और पिंकी सरगना है। संभल में इन्होंने 80 हजार रुपये में लड़की को बेचा था। एक निर्यातक फर्म में काम करते हुए चारों आरोपित संपर्क में आए और कांशीराम नगर में रहकर देह व्यापार गिरोह बना लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुठभेड़ में गिरफ्तार विजय ठाकुर बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र अंतर्गत ललुवा नगल तो अवनीश यादव अमरोहा के केशोपुर का निवासी है। पुलिस सरगना की तलाश में लगी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही कहां-कहां लड़की बेची गई इसका पता चलेगा। गोशाला अवनीश यादव की है लेकिन उसे पिंकी संचालित करती थी। गोशाला में ही देह व्यापार कराया जाता था।