Move to Jagran APP

Moradabad Coronavirus News : चौंकाने वाले आंकड़े, संक्रमण की दूसरी लहर का युवाओं पर सबसे अधिक असर

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक युवा ही चपेट में आए हैं। पिछली बार के मुकाबले जनवरी 2021 से 15 अप्रैल तक 1743 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालात से हैं कि 11 साल से 45 साल तक 1254 युवा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 05:30 PM (IST)
नवजात से 10 साल तक के 97 बच्चे कोरोना की चपेट में आए।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक युवा ही चपेट में आए हैं। पिछली बार के मुकाबले जनवरी 2021 से 15 अप्रैल तक 1743 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालात से हैं कि 11 साल से 45 साल तक 1254 युवा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। नवजात से 10 साल तक के 97 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इस बार कोरोना की दूसरी लहर में बच्चे और युवा ही संक्रमित हुए हैं। हालात नहीं संभले तो परिणाम बहुत भयानक नजर आएंगे। इसलिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन कड़ाई से कीजिये। बिना मास्क के घर से बाहर मत निकलिये।

loksabha election banner

उम्र,                          संक्रमित,         

0 से 10 माह,                01,

एक साल तक,               04,

दो साल तक,                 11,

तीन साल तक,               10,

चार साल तक,                07,

पांच साल तक,               06,

छह से 10 साल,              58,

11 से 15 साल,               77,

16 से 20 साल,               160,

21 से 25 साल,                201,

26 से 30 साल,                219,

31 से 35 साल,                 226,

36 से 40 साल,                 214,

41 से 45 साल,                157,

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में युवा सबसे अधिक चपेट में आ रहे हैं। सावधानी बरतने की वजह से ही आप संक्रमण की चपेट में आने से बच पाएंगे। इसलिए शारीरिक दूरी मास्क है जरूरी के फार्मूले पर काम करें। खुद भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रखें।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

​​​​​यह भी पढ़ें :-

युवक ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट पर रखा हाथ, कहा-मुरादाबाद की पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती

बैंक प्रबंधक के बेटे ने ल‍िखा पत्र-जब तक रुपये हैं, मैं ज‍िंंदा रहूंगा, मेरा पीछा मत करना, तलाश में मुरादाबाद पुलिस

मेरी सांसें उखड़ रहीं हैं, आप अपना ख्याल रखिएगा...कोरोना संक्रम‍ित डॉ. मीना कौल ने मौत से पहले फोन पर कही ये बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.