मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर पलटा मुर्गियों से भरा कंटेनर, 1800 की मौत; हरियाणा से बदायूं जा रहा था कंटेनर
मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर मुर्गियों से भरा एक कंटेनर पलटने से लगभग 1800 मुर्गियों की मौत हो गई।

कुंदरकी मे घटनास्थल के पास मरी पड़ी मुर्गियां व क्षतिग्रस्त कंटेनर। जागरण
HighLights
मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर मुर्गियों से भरा कंटेनर पलटा।
हादसे में लगभग 1800 मुर्गियों की मौके पर ही मौत।
जुगाड़ गाड़ी बचाने के प्रयास में हुआ यह दर्दनाक हादसा।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद-चंदौसी राजमार्ग पर रविवार सुबह भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार मुर्गियों से भरा कंटेनर पलट गया, जिसमें करीब 1800 मुर्गियां मर गईं। हादसा जुगाड़ गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ। घायल कंटेनर के चालक, हेल्पर सहित तीन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद घंटे भर यातायात बाधित रहा।
यह है पूरी घटना
हरियाणा के जींद के थाना लुदाना के ग्राम खरग रामजी निवासी कृष्ण कुमार कैंटर चालक हैं। वह हरियाणा से मुर्गियों की खेप लेकर बदायूं के बगरैन जा रहे थे। उनके साथ कैंटर में बतौर हेल्पर रोहतक के थाना महम के ग्राम बहनी सुरजन निवासी विनोद कुमार भी थे।
कैंटर में करीब 53 क्विंटल माल यानी करीब 2200 मुर्गियां लदी थीं। रविवार सुबह जैसे ही वह भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास पहुंचे तभी उनके सामने से कुंदरकी के शरीफनगर निवासी रईस जुगाड़ गाड़ी लेकर सामने आ गए। यह देख कृष्ण कुमार ने जुगाड गाड़ी के चालक रईस को बचाने के लिए ब्रेक मार दिए, जिससे कैंटर अनियंत्रित हो कर पलट गय, जिससे करीब 1800 मुर्गियां मौके पर ही मर गईं।
इसके साथ ही रईस भी कैंटर की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घटना में घायल तीनों को उपचापुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद क्रेन मंगवाकर कैंटर को हटवा कर यातायात सुचारु करा दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।