विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में सड़क किनारे खड़ा कंटेनर बना आग का गोला, धू-धू कर जलने लगा वाहन; मौके पर मची अफरा-तफरी

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:45 PM (IST)

रांची-गुमला मुख्य मार्ग NH-23 पर भरनो के दुम्बो खक्सी मोड़ के पास एक खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई, ...और पढ़ें

HighLights

  1. NH-23 पर भरनो के पास कंटेनर में लगी आग।

  2. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई।

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला)। रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-23 पर भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो खक्सी मोड़ के समीप गुरुवार को खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा।

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कंटेनर चालक के अनुसार, वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका हुई। स्थिति को भांपते हुए उसने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद अग्निशमन विभाग गुमला को घटना की सूचना दी गई। हालांकि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था। कंटेनर में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। आग की लपटों के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। फिलहाल कंटेनर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। 

यह भी पढ़ें- गुमला में क्रेशर प्लांट विवाद में भड़का आक्रोश, संचालक के घर पर हमला; थार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त

यह भी पढ़ें- न एंबुलेंस, न सड़क... गुमला में घायल ग्रामीण के लिए खटिया बनी 'लाइफलाइन', 5 KM तक कंधों पर ढोने को मजबूर हुए लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।