यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moradabad News : बुद्धि विहार के टंकी वाला पार्क में जिम लगाने को लेकर हंगामा, लोगों ने किया विरोध
मुरादाबाद के बुद्धि विहार सेक्टर चार बी स्थित टंकी वाला पार्क में जिम लगाने को लेकर विवाद हो गया। निवासियों ...और पढ़ें

HighLights
- पार्क में जिम लगाने पर विवाद |
- बच्चों के खेलने की जगह कम होने पर विरोध |
- पार्क के रखरखाव पर गुटबाजी की आशंका |
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद । बुद्धि विहार सेक्टर चार बी टंकी वाला पार्क के बीच में जिम लगाने को लेकर शुक्रवार शाम को हंगामा हो गया। लोगों का विरोध था कि पार्क में बच्चों के खेलने की जगह जिम लगा दिए गए जबकि साइड में जिम लगाने की जगह है। वहीं इस पार्क में लोगों के आपसी वर्चस्व का मामला भी सामने आया है। शुक्रवार की शाम को कुछ लोग पार्क में एकत्र हो गए और जिम को लेकर हंगामा करने लगे।
इसी हंगामे के बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए। हंगामा की सूचना डायल 112 पुलिस पहुंच गई। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पार्क को चार पॉकेट में बांटा गया
पार्क नगर निगम का है, जिम शासन की योजना के तहत लगे हैं। पार्क में बैडमिंटन, क्रिकेट खेलना उचित नहीं है। पार्क को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो कार्रवाई की जाएगी। हर कोई अपने-अपने घर के सामने के हिस्से वाले पार्क पर वर्चस्व जमाना चाहता है। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
