Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: होटल में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी महिला, तभी पहुंच गया पति; खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:54 PM (IST)

    मुरादाबाद में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ी गई। महिला का पति पीछा करते हुए होटल पहुंचा और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है जबकि पति उसे वापस ले जाना चाहता है। महिला का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

    Hero Image
    प्रेमी के साथ होटल के कमरे पहुंची महिला, पहुंच गया पति।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में पिछले दो माह से मायके में रह रही महिला शुक्रवार को प्रेमी संग कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में पहुंच गई। दोनों जैसे ही कमरे में पहुंची तो पीछा करते हुए महिला का पति पहुंच गया। दोनों को पकड़ लिया। दोनों की धुनाई शुरू कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में कर थाने ले गई। महिला का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी और दो बच्चों की मां है। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।

    नागफनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी 15 साल पहले कोतवाली अमरोहा अंतर्गत एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन में महिला ने दो बेटों को जन्म दिया। करीब पांच साल पहले महिला की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से राजस्थान के टोंक निवासी युवक विनय से हुई।

    दोनों के बीच शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। युवक अब दिल्ली के दक्षिणपुर में रहकर नौकरी करता है। करीब पांच माह पहले युवक महिला से मिलने के लिए अमरोहा आया था। दोनों एक होटल में मिले थे। इस बात की जानकारी महिला के पति को हो गई थी।

    उसने पत्नी से बताए बिना उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। करीब दो माह पहले महिला अपने मायके आ गई। उधर दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी रही। शुक्रवार को युवक महिला से मिलने के लिए मुरादाबाद पहुंच गया। इस बात की जानकारी महिला के पति को हो गई।

    महिला मायके से निकली तो पति ने पीछा करना शुरू कर दिया। उधर युवक कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार में पहुंच गया। युवक ने पहले से ही एक होटल में कमरा बुक कर लिया था। जैसे ही महिला कमरे में पहुंची तो पीछे से पति ने जाकर पकड़ लिया। दोनों की पिटाई शुरू कर दी।

    होटल में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने ले गई। जहां पर पति के अलावा मायके वाले और महिला के दोनों बेटे पहुंच गए। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। उधर पति सबकुछ भूलकर भी पत्नी को साथ ले जाने की बात कह रहा है। देर शाम तक महिला को समझाने के प्रयास जारी है।

    एक महिला प्रेमी संग उसके पति ने पकड़ी है। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले आई है। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है। मायके वाले महिला को समझा रहे हैं। अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी