Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई गांवों में दिख रहा तेंदुआ, दहशत की वजह से जंगल में नहीं जा रहे ग्रामीण

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 02:13 PM (IST)

    कांठ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। किसान जंगल जाने से डर रहे हैं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। फतेहपुर बिश्नोई में दो और स्वामी चमन ऋषि आश्रम के पास तीन तेंदुए देखे गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

    Hero Image
    गांवों में तेंदुए के दिखने से दहशत। जागरण

    संवाद सहयोगी, कांठ । तहसील क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में तेंदुआ दिखाई देने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसान जंगलों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर पिंजरा लगाने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्न गांवो में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों के बीच भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से जंगल और गांव में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके कारण बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।

    छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हुए भी डर रहे हैं। तीन दिन पूर्व ग्राम फत्तेहपुर बिश्नोई में दो तेंदुए दिखाई दिए थे। ग्राम चेतरामपुर मार्ग पर बीच सड़क पर बैठा तेंदुआ दिखाई दिया। 15 दिन पहले स्वामी चमन ऋषि आश्रम के पास तीन तेंदुओं को देखा गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।