Moradabad News: कांठ के जंगलों में लगातार दिखाई दे रहे हैं तेंदुए, किसानों में दहशत
कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुए के लगातार दिखने से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं। रामगंगा नदी के किनारे वाले इलाकों में तेंदुओं की संख्या अधिक होने के कारण वे अक्सर दरियापुर रामसराय जैसे गांवों के आसपास दिखाई देते हैं। हाल ही में तेंदुओं ने कुछ गोवंश बछड़ों को भी अपना शिकार बनाया है जिससे ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों और किसानों में ख़ौफ़ व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों तेन्दुओँ से निजात दिलाने की मांग की है।
कांठ क्षेत्र में रामगंगा सहित छोटी बड़ी नदियां बहती हैं। वन विभाग और जानकारो के अनुसार तेंदुआ, बाघ आदि खतरनाक जानवर नदी के तराई वाले क्षेत्र में निवास करते हैं। कांठ और छजलैट क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या अधिक होने के कारण करीब 3 वर्ष पहले वन विभाग इस क्षेत्र को तेंदुआ बाहुल्य घोषित किया है।
कांठ तहसील क्षेत्र में दरियापुर, रामसराय, पायन्दापुर, सलेमपुर, मालीवाला, मिश्रीपुर, बेगमपुर, मतलबपुर, खलीलपुर, संदलीपुर, चेतरामपुर, सब्दलपुर बाड़ीवाला, महमूदपुर माफी, पैली बिश्नोई, मुख्तियारपुर नवादा, चेतरामपुर मार्ग आदि के जंगलों में सबसे अधिक तेंदुए दिखाई देते हैं। पिछले करीब दो माह से क्षेत्र में हर रोज कहीं ना कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं।
ग्राम हीरापुर बेगमपुर के जंगल में पिछले दिनों अशोक कुमार शर्मा ‚हरपाल सिंह यादव ‚तेंदुए की दहाड़ सुनकर भाग खड़े हुए थे और इसके बाद अशोक कुमार शर्मा के खेत में तेंदुए की शावक वन विभाग की टीम ने पकड़े थे।
इसके साथ ही तेंदुआ कई गोवंश बछड़ों को जो बेसहारा जंगल में घूम रहे हैं उन्हें अपना निवाला बन चुके हैं। तेंदुओं की दहशत से क्षेत्रवासी परेशान क्षेत्रवासी विजेंद्र सिंह ‚सुरेंद्र सिंह राम रतन सिंह ‚वीर सिंह ‚शेर सिंह ‚प्रीतम सिंह आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।