Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: दीपावली के लिए गाय के गोबर से उत्पाद तैयार करेगा स्वयं सहायता समूह, मिलेगा रोजगार

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 03:54 PM (IST)

    मुरादाबाद नगर निगम कान्हा गोशाला के ज़रिये आय बढ़ाने की योजना बना रहा है। दीपावली के लिए गाय के गोबर से दीपक लक्ष्मी-गणेश मूर्तियाँ और पेंट तैयार किए जाएंगे जो बाजार से सस्ते होंगे। स्वयं सहायता समूह ये उत्पाद बनाएंगे और उन्हें मेहनताना मिलेगा। शहर में पांच स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे जहाँ इनकी बिक्री होगी।

    Hero Image
    दीपावली के लिए गाय के गोबर से उत्पाद तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मैनाठेर की कान्हा गोशाला से नगर निगम आय बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसमें अपनी आय के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह को भी आत्म निर्भर बनाने पर जोर है। इसमें स्वयं सहायता समूह को मेहनताना नगर निगम देगा। इन उत्पादों को बेचने के लिए भी स्वयं सहायता समूह का सहारा लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली के लिए नगर निगम गाय के गोर से दीपक, लक्ष्मी-गणेश, धूपबत्ती, संविदा व पेंट भी तैयार करेगा। पेंट बनाने मशीन हाल ही में नगर निगम खरीद चुका है। बाजार में पेंट की कीमत से करीब 50 प्रतिशत सस्ता होगा। 15 सितंबर के बाद दीपावली के उत्पाद बनाए जाएंगे।

    इसके लिए शहर में पांच स्थानों पर स्टाल लगाई जाएंगी। जिसमें पेंट, दीपक, लक्ष्मी गणेश, संविदा भी होंगी। संविदा के लिए मोक्षधाम के पास भी अलग से संविदा को स्टोर किया जाएगा, जिससे दाह संस्कार में संविदा को इस्तेमाल किया जा सके।

    डूडा में 1000 समूह हैं, जो अलग-अलग काम में विशेषता रखती हैं। इसमें से गाय के गोबर से उत्पाद बनाने वाले समूह को कान्हा गोशाला में उत्पाद तैयार करने को लगाया जाएगा। इसको लेकर गाय के गोबर से कान्हा गोशाला में स्वयं सहायता समूह उत्पाद तैयार करेंगी।

    दीपावली के लिए यह उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को नगर निगम ने सौंप दी है। वर्षा रुकते ही यह उत्पाद तैयार होंगे। इसमें दीपक, लक्ष्मी गणेश, स्वातिक समेत कुछ सजावटी सामान के अलावा संविदा तैयार की जाएंगी।

    इनकी बिक्री के लिए पांच स्थानों पर स्टाल भी नगर निगम लगाएगा। जिसमें लालबाग, चक्कर की मिलक, टाउन हाल समेत पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह को उत्पाद बनाने की एवज में उनको मेहनताना निगम देगा।

    कान्हा गोशाला आइएसओ प्रमाणित है। जिससे कान्हा गोशाला को आय की दृष्टि से विस्तारित करना है। दीपावली के लिए गाय के गोबर दीपक, लक्ष्मी गणेश, पेंट, संविदा तैयार कराई जाएंगी। मानसून खत्म होने के बाद यह उत्पाद तैयार करने शुरू कर देंगे।

    -दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त