Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के 18 पुलिसकर्मियों पर दुष्‍कर्म के मुकदमे, अपराध के दलदल में फंस रहे कानून के रखवाले, पढ़ें ड‍िटेल

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sun, 26 Dec 2021 10:51 AM (IST)

    करीब 15 दिन पहले मैनाठेर थाने में तैनात महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता और अश्लीलता करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद मैनाठेर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई थी। पुलिस की छवि पर धब्बा लगा है।

    Hero Image
    खाकी का दामन दागदार, आबरू लूटने की बनी गुनहगार।

    मुरादाबाद [रितेश द्विवेदी]। संविधान ने जिन पुलिस कर्मियों को समाज की सुरक्षा का जिम्मा दिया है, वही गुनहगार बन रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाने वाली पुलिस के मातहत ही बेटियों के साथ ज्‍यादती कर रहे हैं। बीते 15 दिनों में खाकी के दामन पर ऐसे दाग लगे हैं, जिनको मिटाना आसान नहीं होगा। दुष्कर्म की घटनाओं में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता से अफसर भी परेशान हैं। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली खाकी जब खुद ही गुनाह करने लगेगी, तो समाज में डर का माहौल पनप उठेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते तीन सालों में मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों में 18 पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में खाकी पहनने वाले ही बेटियों के साथ जुल्‍म के आरोप‍ित बने हैं। शनिवार को खुफिया विभाग के सिपाही राघवेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सिविल लाइंस थाना पुलिस ने की। मतांतरण की पीड़िता का बयान लेने के बहाने सिपाही ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जबकि, करीब सप्ताह भर पहले पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर युवती ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपित सिपाही को जेल भेज द‍िया गया था। करीब 15 दिन पहले मैनाठेर थाने में तैनात महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता और अश्लीलता करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद मैनाठेर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई थी। इन मामलों के सामने आने के बाद पुलिस की छवि पर धब्बा लगा है।

    मुरादाबाद में सबसे ज्यादा पुलिस कर्मियों पर दुष्कर्म के मुकदमे : मंडल के पांच जनपदों में मुरादाबद जनपद में सबसे ज्यादा आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं दुष्कर्म के मामलों में दूसरे नंबर पर बिजनौर के साथ ही तीसरे नंबर पर अमरोहा जनपद की पुलिस है। इन दोनों जनपदों में तीन सालों में सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जबकि सम्‍भल जनपद में एक और रामपुर जनपद में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

    तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म के दर्ज किए मुकदमे

    जनपद             2019           2020         2021            टोटल

    मुरादाबाद        02               01             05               08

    बिजनौर            01              02             01                04

    रामपुर             00               01             01                02

    अमरोहा           00               01             01                02

    सम्भल             01               00              00                01

    पुलिस कर्मियों की अपराधों में संलिप्तता गंभीर विषय है। ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे हैं। मामलों की जांच करके मुख्यालय को भेजा गया है। गंभीर अपराधों में संलिप्त रहने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही सेवा समाप्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

    शलभ माथुर, डीआइजी, मुरादाबाद रेंज

    comedy show banner
    comedy show banner