Rampur News: मानवी चौधरी का यूपी अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी के ट्रायल के लिए हुआ चयन
UP Under 19 Challenger Trophy मानवी की इस सफलता के पीछे उनके कोच विनय तमंग एवं नितिन का बहुत बड़ा योगदान है। वह ज्वालानगर की रहने वाली हैं। उनकी इस सफलता से मानवी के पिता वीरेंद्र सिंह और मां नीतू सिंह बहुत खुश हैं।

रामपुर, जागरण संवाददाता। UP Under 19 Challenger Trophy: रामपुर क्रिकेट एकेडमी की मानवी चौधरी का यूपी अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी के ट्रायल के लिए चयन हो गया है। एकेडमी के डायरेक्टर अमित जैन ने बताया कि रामपुर से किसी महिला खिलाड़ी का इस टीम के लिए पहली बार चयन हुआ है। मानवी ने एक साल एकेडमी में कोचिंग की और इतने कम समय में ही चैलेंजर ट्राफी के ट्रायल में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा को बहुत अच्छे ढंग से निखारा है।
मानवी की इस सफलता के पीछे उनके कोच विनय तमंग एवं नितिन का बहुत बड़ा योगदान है। वह ज्वालानगर की रहने वाली हैं। उनकी इस सफलता से मानवी के पिता वीरेंद्र सिंह और मां नीतू सिंह बहुत खुश हैं। चयन की जानकारी मिलते ही वह कानपुर रवाना हो गई हैं। इस एकेडमी के दो खिलाड़ी पार्थ जैन और विपिन आर्य रणजी ट्राफी ट्रायल्स के कैंप के लिए चुने गए हैं। ये दोनों चार सिंतंबर को ही कानपुर गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।