Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2021 : शुभ मुहूर्त पर शुरू हुआ जलाभ‍िषेक, मंद‍िरों के बाहर लगी रही भक्‍तों की कतार

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 08:44 AM (IST)

    फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथिदिन गुरुवार से प्रातःकाल से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त सुबह 644 से दोपहर 1241 तक है। इसके अलावा त्रयोदशी तिथि दोपहर 0237 तक रहेगी। जलाभ‍िषेक के ल‍िए शहर से लेकर देहात के मंदिरों पर भक्‍तों की भीड़ लगी रही।

    Hero Image
    नियम से महाशिवरात्रि के दिन किया गया रुद्राभिषेक व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

    मुरादाबाद, जेएनएन। महाशिवरात्रि पर शहर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। मंदिरों में बम भोले की गूंज रही। गंगा जल, भांग, धतूरा, फूल, बेलपत्र के साथ भक्‍तों ने जलाभिषेक क‍िया। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया गया। मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह चार बजे से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक भक्तों की भीड़ रही। कई मंदिरों में ठंडाई भी बांटी गई। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिव भक्तों ने कांवड़ चढ़ाई। पुरोहितों ने संकल्प के साथ जलाभिषेक कराया। चौरासी घंटा मंदिर पर तड़के से ही लंबी लाइन लग गईं। महिला व पुरुषों ने कतार में खड़े होकर जलाभिषेक किया। झाड़खंडी मंदिर में भी सुबह चार बजे से भीड़ शिव भक्तों की भीड़ रही। नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में जलाभिषेक करने को भीड़ रही। रुद्राभिषेक में दूर-दूर से आए भक्तों ने हिस्सा लिया। पुजारी रवीश पाठक ने संकल्प कराया। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, झांझनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। पंडित केदारनाथ मिश्रा ने संकल्प के साथ पूजा-अर्चना कराई। हिमगिरी स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर, पीएससी स्थित राजन एंक्लेब स्थित शिव मंदिर, लोकोशेड स्थित शक्ति लोक शिवालय, रामगंगा विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर समेत शहर भर में बम-बम व शिव के गीतों की गूंज रही। मंदिरों के आसपास भांग, धतूरा, फूलों की बिक्री भी खूब हुई। मंदिरों में कीर्तन मंडली भी जुटी। शिव के गीत प्रस्तुत किए तो भोले के भक्तों ने ठुमके लगाए। उपवासियों ने व्रत रखकर भोले से परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी।

    बाजार में खूब ब‍िके भांग-धतूरा और बेलपत्र

    महाशिवरात्रि के लिए बाजार में भांग-धतूरा और बेलपत्र की खूब बिक्री हुई। पूजा सामग्री अलग-अलग न बेचकर पैकेट में बेचे गए। इसमें फूल, भांग-धतूरा, बेलपत्र, बेल मिलाकर 30 रुपये में बेचे गए। पांच रुपये की माला दस रुपये की बेची गई। कुट्टू व सिंगाड़े का आटा भी खूब बिका। गंज बाजार, नवीन नगर, लाइनपार, हरथला, बुद्धि विहार, दससराय, कटघर समेत कई जगह सामान खरीदने को भीड़ रही। मंदिरों के सामने फूल-माला, भांग धतूरा खूब बिक्री हुए। फल, केला, अमरूद, संतरे व बेर खूब बिके।