विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कई दिनों से स्मार्ट फोन पर किसी से लंबी-लंबी बात करती थी पत्नी, अब पति को बाथरूम में बंद करके भाग गई दो बच्चों की मां

Published: Sun, 07 Apr 2024 08:03 PM (IST)

पीड़ित ने फेसबुक दोस्त के पास ही पत्नी के जाने की आशंका जताई है। अफसर का कहना है कि लापता ...और पढ़ें

पति को बाथरूम में बंद करके महिला लापता
पति को बाथरूम में बंद करके महिला लापता

HighLights

  1. पति ने फेसबुक दोस्त के पास जाने की आशंका जताई
  2. कई महीने से राजस्थान से युवक से चल रही थी बात

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक महिला पति को बाथरूम में बंद करके घर से गायब हो गई। पति का कहना है कि कई महीने से उसकी पत्नी की धौलपुर (राजस्थान) के युवक से दोस्ती हुई थी। वह उससे फेसबुक पर बात करती थी। उसके पास ही गई होगी। पुलिस ने पति की शिकायत पर जांच करनी शुरू कर दी है। महिला के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई जा रही है।

चक्कर की मिलक निवासी अफसर हुसैन पालिश के ठेकेदार हैं। उनके पास दो बेटे हैं। 11 मार्च को उनका एक बेटा रिश्तेदारी में गया हुआ था। दूसरे बेटे को पत्नी ने घर का सामान लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। दोपहर करीब दो बजे पति जैसे ही नहाने के लिए बाथरूम में घुसा पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और गायब हो गई।

धाैलपुर के युवक से करती थी बात

अफसर हुसैन ने बताया कि वह स्मार्ट फोन चलाती थी। राजस्थान के धौलपुर के युवक से उसकी दिल्ली में जान पहचान हो गई थी। इसके बाद से दोनों ने बातचीत शुरू कर दी थी। 

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: रामलला विराजे तो सूना था गलियारा, अब उमड़ रही इतनी भीड़ कि चीख रहे श्रद्धालु, गली में पैर रखने की जगह नहीं

पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को बरामद कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। उसे कोई बहलाकर फुसलाकर तो कोई ले जा नहीं सकता है। अपनी इच्छा से कहीं गई होगी। महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसकी काल डिटेल निकलवाकर लोकेशन का पता लगवा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ेंः खुशखबरी, यूपी के इस जिले में यमुना नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हाईवे, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

एक माह से लापता किशोरी का सुराग नहीं

मुरादाबाद : कटघर थाना के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात मार्च 2024 को उसकी नाबालिग बेटी घर पर थी। सात मार्च को ही देर रात करीब तीन बजे किशोरी घर से कहीं चली गई। सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। परेशान होकर महिला ने थाने में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बहला फुसलाकर अगवा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज क ली गई है। किशोरी की तलाश कर सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।