विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी, यूपी के इस जिले में यमुना नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हाईवे, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 07 Apr 2024 07:37 PM (IST)

UP News In Hindi राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पर खैर-जट्टारी 32 किमी लंबे बाइपास के अलावा इस मार्ग ...और पढ़ें

यमुना पर बनेगा नया फोरलेन पुल, हाईवे जुड़ेगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से
यमुना पर बनेगा नया फोरलेन पुल, हाईवे जुड़ेगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से

HighLights

  1. अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो चरणों में होगा काम
  2. जून के पहले सप्ताह में चुनाव परिणाम आने के बाद शुरू होंगे काम

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर युमना नदी पर बने पुल के दिन बहुरने वाले हैं। जर्जर हो चुके टू लेन पुल को आने वाले समय में फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही कुराना से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ते हुए फोरलेन मार्ग भी बनेगा।

यह मार्ग नोएडा एक्सप्रेस व कुंडली-मानेसर-पलवल(केएमवी) एक्सप्रेसवे से भी जोड़ेगा। इससे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा भी आसानी से जा सकते हैं। इस पर लगभग 650 करोड़ की लागत आएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआइ) द्वारा इसके टेंडर आचार संहिता से पहले ही डाले जा चुके हैं। अब जल्द खुलने वाले हैं।

अंग्रेजी शासनकाल में बना था पुल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना नदी पर बना टू लेन पुल अंग्रेजी शासन काल का है। इसके दोनों ओर की रैलिंग कई जगह टूटी हुई है। पुल के ऊपर भी गड्ढे हैं। जब इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया गया था उस समय इस पुल को चौड़ा नहीं किया गया। सिर्फ पैचवर्क का काम होता रहा। जबकि इस पुल पर हरियाणा और यूपी एक दूसरे की सीमा में हजारों भारी और हल्के वाहन रोजाना गुजरते हैं।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: रामलला विराजे तो सूना था गलियारा, अब उमड़ रही इतनी भीड़ कि चीख रहे श्रद्धालु, गली में पैर रखने की जगह नहीं

दो चरणाें में होगा काम

इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर 46.39 किमी हिस्से पर यह काम 882 करोड़ में होना है। शेष काम दूसरे चरण में यमुना पर फोरलेन पुल और कुराना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए लगभग 650 करोड़ से काम होना है। इसी मार्ग पर टोल टोल भी प्रस्तावित है। अभी तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल नहीं लगता है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब के पुलिस प्रशासन में दो युवकों ने मचा रखी थी खलबली, कभी डीआइजी तो कभी दूसरा अफसर बनकर रहे थे ये काम, अब लगी हथकड़ी