मुरादाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित डेढ़ सौ लोग शुक्रवार को कर सकते हैं गड़बड़ी, पुलिस ने तैयार की सूची
Juma Namaz News इंटरनेट मीडिया पर भाजपा की पूर्व नेता के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने के बाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के अगवानपुर में बाजार बंद कराने क ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जेएनएन। Juma Namaz News : इंटरनेट मीडिया पर भाजपा की पूर्व नेता के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने के बाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के अगवानपुर में बाजार बंद कराने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को जेल भेजने के साथ ही 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आगामी शुक्रवार को देखते हुए पुलिस ने 150 ऐसे लोग चिहि्नत किए हैं जिन पर पुलिस को शक है कि ये जुमे की नमाज के दिन गड़बड़ी कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस ने अगवानपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित डेढ़ सौ लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की है।
इसके साथ ही शांति समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके सहयोग प्रदान करने की अपील की है। बीते 11 जून को अगवानपुर निवासी एक युवक ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन पोस्ट डाल दी थी। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस चौकी पर तहरीर दी। इसके साथ ही कुछ लोगों ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया था। विवादित पोस्ट डालने पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की थी।
वहीं बाजार बंद कराने पर कुल 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगभग डेढ़ सौ लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। पूर्व में अगवानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जमशेद की भूमिका को संदिग्ध देखते हुए उसे भी पाबंद किया गया है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी और डीआइजी ने अगवानपुर में की पैदल गश्त : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में बुधवार को रात साढ़े आठ बजे डीआईजी शलभ माथुर व एसएसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त की। इस दौरान अफसरों ने सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। अफसरों ने लोगों से कहा कि इंटरनेट मीडिया में कोई गलत पोस्ट देखकर अपना आपा खोने की जरूरत नहीं है।
अगर कोई व्यक्ति मोबाइल पर गलत पोस्ट डालता है, तत्काल पुलिस को सूचना दें। संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को बताएं, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। अफसरों ने मुहल्ला सैफीयान, ततारपुर, मुहल्ला वाकलान,जामा मस्जिद से तारा वाला कुआं, सोमवार का बाजार, घांस मंडी, मोती मस्जिद से होते हुए खजूर वाली मस्जिद से मैन मार्केट से वापस टेंपो स्टैंड पर लाकर फ्लैग मार्च को समाप्त किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।