Moradabad: विहिप के कोटेश्वर बोले- लव जिहाद रोकने को संस्कार जरूर, विकसित देश नहीं चाहते भारत आर्थिक शक्ति बने
सरकार को भी समान आचार संहिता पर तेजी से विचार करना चाहिए। इस वर्ष विहिप के 60 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसलिए जन्माष्टमी 2023 से जन्माष्टमी 2024 तक स ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जागरण टीम। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर प्रवास पर मुरादाबाद पहुंचे। वह रविवार से शुरू हो रहे धर्म रक्षा निधि अभियान के प्रचार प्रसार के लिए निकले हुए हैं। शनिवार सुबह दैनिक जागरण प्रतिनिधि से वार्ता के दौरान उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, हिंदू हित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अपनी बात कुछ बात है की हस्ती मिटती नहीं हमारी से की।
भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर बोले कि भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाशक्ति माने जाने वाले देश नहीं चाहते कि भारत शक्ति बने। वे चाहते हैं कि भारत आर्थिक शक्ति न बने और केवल उनका बाजार बने। यही कारण है कि भारत को अस्थिर करने के लिए लगातार प्रयास होते रहते हैं। इसमें अपने देश के लोग भी सहयोग करते हैं। यही कारण है कि मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाया जाता है। लेकिन कोरोना के समय हमने दिखाया कि हमारी नीतियां ही बेहतर हैं। दुनिया भर शक्ति नहीं चाहती थी कि भारत वैक्सीन न बना सके। अपने ही नेताओं ने वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार किया।
कानून तो बहुत लेकिन संस्कार और शिक्षा से रुकेगा
लव जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में इसके लिए कानून तो बहुत हैं, लेकिन यह सब केवल कानून से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए संस्कार और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। पहले संयुक्त परिवार में यह सब सहज प्रक्रिया थी। वर्तमान में लोगों के करियर ओरियेंटेड होने के कारण संस्कार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों संस्कृति, संस्कार और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा दिलाने पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा।
हम भी शिक्षा में इस प्रकार के कोर्स तैयार कर रहे हैं, जो बच्चों को संस्कारी बनाएं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और बढ़ा बदलाव लाएगी। विश्व हिंदू परिषद इसके लिए संस्कार केंद्र संचालित करेगा, बड़ों के लिए हर कालोनी, बस्ती में सत्संग कराने की योजना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।