विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: घर के बाहर खड़ी कार के नीचे आया ऐसा 'मेहमान', पूरी गली में मच गई खलबली

By Mohsin PashaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 17 Nov 2026 10:55 AM (IST)

मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में एक खड़ी कार के नीचे गीदड़ मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुटी ...और पढ़ें

कार के नीचे छिपा गीदड़।

कार के नीचे छिपा गीदड़।

HighLights

  1. मुरादाबाद में कार के नीचे गीदड़ मिलने से हड़कंप

  2. पुलिस और स्थानीय लोगों ने गीदड़ को निकालने का प्रयास किया

  3. वन विभाग ने जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। घर के बाहर खड़ी कार के नीचे अचानक ऐसा मेहमान आ बैठा कि पूरी गली में हड़कंप मच गया। मुगलपुरा के रानी किशोरी फाटक इलाके में सोमवार रात कार के नीचे गीदड़ दिखाई दिया तो लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि अंधेरे में कार के नीचे कौन सा जानवर छिपा है। पास जाकर देखा तो गीदड़ था। इसके बाद उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गई।

गीदड़ को देखकर घबरा गए लोग

जंगली जानवर को आबादी के बीच देखकर लोग घबरा गए। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर गीदड़ को बोरे में कैद करने का प्रयास किया। गीदड़ कार के नीचे छिपा हुआ था। उसे बाहर निकालने की कोशिश के दौरान लोग सतर्क नजर आए। काफी देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

गीदड़ इंसानों से दूरी बनाकर रखता है

वन क्षेत्राधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि गीदड़ आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाकर रहता है। यह रात में अधिक सक्रिय होता है और भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाता है। छोटे जीव, चूहे, पक्षी और मरे हुए जानवर इसका भोजन होते हैं।

सामान्य परिस्थितियों में यह मनुष्य पर हमला नहीं करता, लेकिन घिरने, डरने या छेड़ने पर काट सकता है। ऐसे में इसके काटने से संक्रमण और रेबीज का खतरा भी हो सकता है। जंगली जानवर को खुद पकड़ने या भगाने के बजाय वन विभाग को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का बड़ा एक्शन: 8 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, 21 पुलिस लाइन भेजे

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में DM अविनाश कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 SDM-तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।