Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanskarshala 2022: इंटरनेट की लत बना रही मानसिक कमजोर, अभिभावक दिखाएं बच्‍चों को सही राह

    Jagran Sanskarshala 2022 आनलाइन सेवाओं जैसे मनी-ट्रांसफर बिल पेमेंट हमारा काफी समय बचाते हैं। इनकी जानकारी से अपनी दिक्कतों को कम कर सकते हैं। पर हर समय आनलाइन रहना सोशल मीडिया इंटरनेट पर अधिक समय ज़ाया कर देना।

    By Jagran NewsEdited By: Vivek BajpaiUpdated: Sat, 29 Oct 2022 02:45 PM (IST)
    Hero Image
    Sanskarshala 2022: एमआइटी में सहायक प्रवक्‍ता पंकज भारद्वाज। जागरण

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Sanskarshala 2022: एमआइटी में सहायक प्रवक्‍ता पंकज भारद्वाज का कहना है कि चार क्रांति, डिजिटल युग, मेटा-वर्स वर्ल्ड, वर्चुअल वर्ल्ड ऐसे ही न जाने कितने शब्द हर वर्ग हर उम्र के व्यक्ति की जुबान पर लगभग हर समय ही रहते हैं। सामान्य बोलचाल में भी इन आधुनिक तकनीकों पर आधारित एप्लीकेशंस के लाभ-हानि पर चर्चा एवं वाद-विवाद होता है। अब अभिभावक और बुजुर्ग भी इंटरनेट मीडिया से तेजी से जुड़े हैं, लेकिन उनको आज की नई पीढ़ी तकनीकी ज्ञान साझा करें। इससे वह सुरक्षित तरीके से इन एप्लीकेशन्स का इस्तेमाल कर सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अति हर चीज की खराब

    इंटरनेट मीडिया के फायदे और नुकसान का आकलन करना शायद परिस्थिति, समय, दशा एवं दिशा पर निर्भर करता है। कहते हैं अति हर चीज की बुरी होती है, पर चीज़ों की कमी इंसान को कई जेनरेशन पीछे धकेल देती है। वास्तविकता में इन दोनों ही दशाओं का संतुलन व्यावहारिक रूप से आवश्यक है। अपने कार्यक्षेत्र में इन सुविधाओं का जरूरत के अनुसार उपयोग किया जाना स्वाभाविक है।

    समय भी बचाती हैं आनलाइन सेवाएं

    आनलाइन सेवाओं जैसे मनी-ट्रांसफर, बिल पेमेंट हमारा काफी समय बचाते हैं। इनकी जानकारी से अपनी दिक्कतों को कम कर सकते हैं। पर हर समय आनलाइन रहना, सोशल मीडिया, इंटरनेट पर अधिक समय ज़ाया कर देना। हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर बना रहा है। हम मानें या न मानें पर आजकल हर किसी को इन चीजों की लत लग गई है, जिस प्रकार पूर्व में दैनिक, साप्ताहिक, द्वि-साप्ताहिक और मासिक व्रत उस लत से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने का साधन थे। ठीक वैसे ही आज के समय में हमें ज़रूरत है। इनके प्रति अपनी लत को संयमित करने के लिए ऐसे ही कुछ व्रत करने की।

    अपने परिवार के साथ बिताएं ज्‍यादा समय 

    दिन में, सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएं, सोशल मीडिया आपका विस्तारित परिवार अवश्य है परंतु वह आपकी दूसरी प्राथमिकता होनी चाहिए, पहली प्राथमिकता आपका अपना परिवार। अगर आप आनलाइन रहकर एंटरटेनमेंट के लिए साधन ढूंढ रहे हैं तो उन साधनों को आप अपने घर पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ के रूप में ढूंढें। आनलाइन वर्चुअल रिश्तों की जगह असली रिश्तों को अहमियत दें। ऐसे आप हमेशा तनावमुक्त, स्वस्थ और जवां रहेंगे।