Amroha News: हसनपुर में चारा लेकर लौट रहे किसानों की नाव गंगा में डूबी, एक महिला लापता
चारा लेकर वापस लौटते समय अधिक वजन होने के चलते नाव बीच गंगा में डूब गई। जिसमें नन्ही देवी लापता हो गई है। अन्य लोगों ने बमुश्किल घास और चारे के सहारे ...और पढ़ें

अमरोहा, जागरण संवाददाता। हसनपुर तहसील के गंगा क्षेत्र में चारा लेकर गांव लौट रहे किसानों से भरी नाव गंगा में डूब गई। जिसमें एक महिला लापता हो गई है। दर्जनभर से अधिक महिला और युवकों ने बमुश्किल गंगा तैरकर जान बचाई। घटना गंगानगर गांव के नजदीक सुबह करीब 10 बजे हुई।
गंगानगर निवासी अंजू, आनंद, आरती, जसवीर, ओमकार, मंजू, प्रदीप कुमार, रघुनाथ, शीशपाल सिंह, माया देवी, सुरेंद्र सिंह, कविता, सुनीता, ममता, पिंकी तथा नन्ही देवी गुरुवार सुबह गंगा के टापू में नाव से पशुओं के लिए चारा एवं घास काटने गए थे। चारा लेकर वापस लौटते समय अधिक वजन होने के चलते नाव बीच गंगा में डूब गई। जिसमें नन्ही देवी लापता हो गई है। अन्य लोगों ने बमुश्किल घास और चारे के सहारे तैरकर गंगा को पार करके अपनी जान बचाई। नाव डूबने की सूचना मिलते ही रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण गोताखोर पुलिस की देखरेख में गायब महिला की गंगा में तलाश कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि गंगानगर के नजदीक किसानों से भरी नाव डूबी है। जिसमें एक महिला लापता है शेष लोग सकुशल बच गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।