मतांतरण कराने वालों की खैर नहीं... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का कड़ा संदेश, कांवड़ यात्रा पर कही ये बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मतांतरण कराने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार आस्था परंपरा और विरासत को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विपक्ष से कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक विषयों पर राजनीति न करने की अपील की।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मतांतरण कराने वाले छांगुर जैसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, मतांतरण के मामलों को लेकर बेहद संजीदा है। मतांतरण कराने वालों पर सरकार की पैनी नजर है। एनजीओ, ट्रस्ट आदि की आड़ में चल रहे ऐसे गिरोह लगातार बेनकाब किए जा रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा पर विपक्ष की टिप्पणियों पर कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता था, उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता था। जबकि, कांवड़ यात्रा देश की बहुसंख्यक समाज की आस्था का विषय है। सरकार हमारी आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक हो, उसे सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए संकल्पित है।
कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था का विषय
नॉनवेज की दुकान बंद और मदिरा की दुकानें ढकने पर कहा कि बड़ी संख्या में लोग सावन के समय मांस आदि से दूर रहते हैं। कांवड़ यात्रा ही नहीं फूड सेफ्टी एक्ट के तहत भी वैसे भी खाद्य-पेय पदार्थों का व्यापार करने वालों को अपनी पहचान उजागर करनी चाहिए। करोड़ों लोगों की आस्था के विषय पर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।