विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजू कहकर फंसाया जाल में, कमरे में बुलाकर लगाया छेड़खानी का आरोप, शादी के बहाने रुपये वसूलने वाले ग‍िरोह का पर्दाफाश

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 04:39 PM (IST)

अगर आपकी शादी नहीं हो रही है र‍िश्‍ते बनते-बनते टूट जा रहे हैं तो बेहद धैर्य रखने की जरूरत है। ...और पढ़ें

सम्भल के युवक को शादी के लिए गिरोह ने दिखाई थी लड़की।
सम्भल के युवक को शादी के लिए गिरोह ने दिखाई थी लड़की।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अगर आपकी शादी नहीं हो रही है, र‍िश्‍ते बनते-बनते टूट जा रहे हैं तो बेहद धैर्य रखने की जरूरत है। आपकी इस परेशानी का फायदा कोई ठगी करने वाला ग‍िरोह उठा सकता है। इससे आप को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुरादाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाकर सम्भल के युवक से रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उनके चार साथी फरार हैं।

एएसपी अनिल कुमार यादव ने थाना सिविल लाइंस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 14 जुलाई को सम्भल जनपद के सरायतरीन के रहने वाले सचिन कुमार ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि सरायतरीन शाहजीपुरा निवासी गुडबाड़ और सरायतरीन के ही मुहल्ला भालेभाज खां निवासी विष्णु शर्मा व हयात नगर थाना क्षेत्र के मुहल्ला आंबेडकर गेट निवासी गौरव ने शादी करवाने के लिए उसे लड़की दिखाई। इसके बाद एक लड़की ने मोबाइल नंबर लेकर जीजू कहकर उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। वह उससे फोन पर बात करनी लगी। वह 14 जुलाई को अपने साथी दुर्गेश कुमार के साथ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र रामगंगा विहार में लड़की से मिलने पहुंचे तो वहां दो लड़कियां मौजूद मिलीं। उनमें से एक लड़की जीजू कहकर अश्लील हरकतें करने लगी। इसी बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद करके फोन किया। लड़की के फोन करते ही चार लड़के आ गए। लड़कों ने आते ही कमरा बंद करने वाली लड़की को बहन बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सचिन पर बहन से छेड़खानी करने का आरोप लगाने लगे। कहने लगे पांच लाख रुपये दो, वरना दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देंगे। सचिन किसी तरह वहां से निकलकर आ गया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस पड़ताल शुरू की। जांच के बाद शादी का झांसा देकर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह की परतें खुलने लगीं। पुलिस ने गिरोह के ठिकाने पर छापामारी करके दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि भोले भाले लोगों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में धोखे से फंसा कर रुपयों की मांग करती हैं और ना देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती हैं, यह गैंग किराए का मकान लेकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता है। शिकायत होने पर दूसरे जिलों को भाग जाता है।

ग्राहक के साथ घूमने भी भेज देते हैं लड़की : शादी का झांसा देकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह के असली गुनहगार अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गिरोह मुरादाबाद के अलावा हापुड़ और दिल्ली में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके लिए किराए का मकान लेकर पूरी तैयारी की जाती है। कालगर्ल को भी इस गिरोह में शामिल कर रखा है। वह प्यार का नाटक करके लोगों को फंसा लेती है। ग्राहक के साथ एक-दो दिन घूमने के लिए भेज दिया जाता है। लेकिन, यह कह दिया जाता है कि वह अपने घर इस बात की चर्चा नहीं करें ताकि ग्राहक को पूरा विश्वास हो सके।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Murder : सवा करोड़ की संपत्ति के ल‍िए जीजा ने साले को मार डाला, पुलिस के श‍िकंजे में आरोप‍ित, जांच जारी

मोबाइल पानी में ग‍िरने पर ऐसा गुस्‍सा, नाराज मह‍िला ने चाकू से हमला कर पड़ोसन को मार डाला, गिरफ्तार

UP Police : फर्जीवाड़े से हास‍िल की पुलिस की नौकरी, पत‍ि ने भी द‍िया साथ, महिला सिपाही निलंबित

Rampur Nawab Family : नवाब खानदान के संपत्ति बंटवारे में अब फिर से दाखिल होगी आपत्ति

Corona Vaccination in Moradabad : केंद्र पर पहुंचकर बोला व्‍यक्ति-प‍िता की तो छह साल पहले मौत हो चुकी है, फ‍िर टीका क‍िसे लगा द‍िया